एक्सप्लोरर
सावधान! माता-पिता को छोड़ा बेसहारा, तो सरकार काटेगी आपकी सैलरी
तेलंगाना सरकार ने एक ऐतिहासिक कानून का प्रस्ताव पेश किया है, जो उन बच्चों के लिए कड़ा सबक है जो अपने माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं। इस नए नियम के तहत, यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल नहीं करता है, तो उसकी सैलरी से 10% से 15% तक की कटौती की जाएगी।
यह काटी गई राशि सीधे माता-पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी, ताकि वे अपना बुढ़ापा सम्मान और स्वाभिमान के साथ जी सकें। असम के 'प्रणाम एक्ट' की तर्ज पर लिया गया यह फैसला सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता को कानून से जोड़ने की एक बड़ी मिसाल है। बुजुर्गों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें























