Baba Siddique Death: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में आज बेटे Zeeshan का बयान ले सकती है Crime Branch
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है....मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम जीशान सिद्दीकी का बयान दर्ज कर सकती है...पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुम्बई पुलिस परिवार से ही जानना चाहती है कि क्या कोई था जिससे बाबा को जान का खतरा हो सकता था?...पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या कोई SRA प्रोजेक्ट को लेकर बात इतनी आगे बढ़ी हो सकती है कि कोई बाबा सिद्दीकी को मारने की सुपारी निकाल दे... पुलिस जीशान से यह भी जानना चाहती है कि उन्हें किसी पर शक है या उनकी किसी को लेकर कोई शिकायत है और ऐसा कुछ आता है तो क्राइम ब्रांच उस एंगल से भी जांच करेगा..इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े उनके करीबी दोस्त या करीबी बिजनेसमैन सभी की जानकारी इकट्ठा कर रही है ताकि भविष्य में संभावित हमले दोबारा ना हों

























