Jammu Kashmir News में एक साथ दिन जगहों पर आतंकियों से सेना का एनकाउंटर | Indian Army
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन सुरक्षाबल लगातार आतंकवादियों के नापाक इरादों को नाकाम कर रहे हैं। इस बीच, श्रीनगर के निशात बाग इलाके में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 2-3 आतंकवादी इलाके में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने कल शाम (9 अक्टूबर 2024) को संयुक्त तलाशी अभियान (CASO) लॉन्च किया था, जिसका मकसद आतंकवादियों को घेरकर उन्हें ढेर करना है। मुठभेड़ के दौरान भारी गोलीबारी हो रही है, और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सेना आतंकवादियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, जबकि नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
























