400 पार के नारे के बाद...आखिरी चरण में Uma Bharti ने दे दिया नया नारा | Elections 2024
ABP News: BJP के '400 पार' के नारे से बहुत आगे निकल गईं Uma Bharti, जिसके बाद ट्रेंड करने लगा उनका बयान...उन्होंने कहा कि इस बार 500 पार...अबकी बार '500 पार'...भरोसा...या अति उत्साह?..उमा भारती का विश्वास...अबकी बार '500 पार'... मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने उन मुद्दों को उठाया ही नहीं है, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं. ये मोदी विरोधी एकता है, मोदी विचार विरोधी एकता नहीं है. मुझे लगता है कि इस चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो जाएगा. पीएम मोदी 400 नहीं 500 पार होंगे. दरअसल, उमा भारती रविवार को ग्वालियर पहुंची थीं, यहां उन्होंने जयविलास पैलेस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.



















