AAP ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी (AAP) की PAC (पार्टी एक्शन कमेटी) की बैठक होने जा रही है। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई है। AAP पार्टी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेगी और उम्मीदवारों के चयन पर महत्वपूर्ण फैसले किए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और उम्मीदवारों के चयन में संगठन के नेताओं के साथ-साथ दिल्ली के कार्यकर्ताओं की राय भी अहम होगी। AAP ने चुनावी रण में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, और पार्टी की नजर अब आगामी चुनावों पर है।



























