7th Phase Voting: 'विपक्ष को PM की साधना से दिक्कत..' मतदान के बाद Kangana Ranaut का निशाना !
7th Phase Voting: 'विपक्ष को PM की साधना से दिक्कत..' मतदान के बाद Kangana Ranaut का निशाना ! सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार (1 जून) को हो रही है. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई. सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. तीसरे चरण में 10.06 करोड़ मतदाता 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. और अब मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने वोट डालने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे हिमाचल में देखने को मिल रही है. उन्होंने 2 महीने में 200 रैलियां की हैं. हम लोग मोदी जी की सेना हैं. मोदी जी जब राजनेता भी नहीं थे, तब भी वो हिमाचल की वादियों में न जाने कितने दशकों तक ध्यान करते रहे.




























