Jahangirpuri: हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव, जांच के लिए बनाई गईं 10 टीमें
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान बवाल हुआ है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शोभायात्रा में लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छिटपुट आगजनी की बात सामने आई है. आला अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति अंडर कंट्रोल है. पुलिस ने कहा है कि अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी की गई है. पुलिस के मुताबिक कुशल सिनेमा के पास शाम लगभग 5-5:30 बजे ये घटना हुई है. दिल्ली के सेंट्रल डिस्टिक और नार्थ ईस्ट डिस्टिक (जहां दिल्ली दंगे हुए थे) पर भारी फोर्स को तैनात किया गया है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच मामले की जांच करेगी. साजिश के एंगल से जांच की जाएगी. हिंसा की जांच के लिए 10 टीमें बनाई गईं हैं.






























