Bollywood News: एक तारीख, दो तूफान! धुरंधर 2 और टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस में हड़कंप
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच इस साल की सबसे बड़ी जंग का ऐलान हो चुका है। रणबीर कपूर स्टारर धुरंधर 2 और केजीएफ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के क्लैश ने पूरे फिल्मी कैलेंडर में उथल-पुथल मचा दी है। दोनों ही फिल्मों के मेकर्स किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, और इसी वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट्स आगे-पीछे की जा रही हैं। इस बड़े क्लैश का असर अक्षय कुमार की भूत बंगला पर भी पड़ा है, जिसकी रिलीज डेट को प्रीपोन कर 10 अप्रैल कर दिया गया है। वहीं सलमान खान की देशभक्ति फिल्म बैटल ऑफ कलवान की रिलीज को लेकर भी असमंजस बना हुआ है, क्योंकि शूटिंग और रीशूट अभी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की डेट आगे खिसक सकती है। खबरों की मानें तो टॉक्सिक ने रिलीज से पहले ही 120 करोड़ रुपये की बड़ी डील कर ली है, जिससे यश की फिल्म मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं धुरंधर 2 में यामी गौतम के कैमियो और कई सरप्राइज अपीयरेंस की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस की इस जंग में बाज़ी किसके हाथ लगती है।




























