एक्सप्लोरर

आधार कार्ड से क्या-क्या लिंक करवाना है जरूरी, जान लीजिए ये काम की बात

Aadhaar Card Link: अगर आपने सही जगहों पर आधार लिंक नहीं कराया है. तो सरकारी सुविधाओं और सब्सिडी का फायदा रुक सकता है. चलिए आपको बताते हैं किन-किन जगहों पर आधार लिंक करवाना जरूरी है.

आधार कार्ड भारत में इस्तेमाल होने वाला एक बेहद अहम दस्तावेज है. देश की करीब 90 फीसदी आबादी के पास आधार कार्ड मौजूद है. स्कूल कॉलेज में एडमिशन लेने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ पाने तक कई जरूरी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है. बिना आधार कार्ड के बहुत सारे काम अटक सकते हैं.

इसके अलावा, आपको आधार कार्ड को कई जरूरी चीजों से लिंक भी करवाना होता है. अगर आपने सही जगहों पर आधार लिंक नहीं कराया है. तो सरकारी सुविधाओं और सब्सिडी का फायदा रुक सकता है. चलिए आपको बताते हैं किन-किन जगहों पर आधार लिंक करवाना जरूरी है.

बैंक से जुड़ी इन जगहों पर आधार लिंक जरूरी

अगर आपका बैंक खाता है और आप किसी भी सरकारी स्कीम या सब्सिडी का लाभ उठाते हैं. तो आपके खाते से आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर आपके खाते में पैसा आने में रुकावट आ सकती है. इसके साथ ही बैंक खाता खोलने के लिए पैन कार्ड देना जरूरी होता है और पैन कार्ड में आधार लिंक कराना भी जरूरी है. अगर पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं होगा तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा, जिससे बैंकिंग और टैक्स से जुड़े काम अटक सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में कितने साल बाद अपडेट कराना होता है बच्चों का बायोमेट्रिक? ये रहा जवाब

एलपीजी कनेक्शन और राशन कार्ड से भी कराएं लिंकिंग

अगर आप रसोई गैस पर सब्सिडी लेते हैं और सब्सिडी की राशि आपके खाते में आती है. तो इसके लिए जरूरी है कि आपके एलपीजी कनेक्शन से आधार कार्ड जुड़ा हो. बिना लिंकिंग के सब्सिडी का पैसा अटक सकता है. इसके अलावा देश के कई राज्यों में राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना भी अनिवार्य कर दिया गया है. ताकि सरकारी राशन और अन्य सुविधाओं का लाभ जारी रह सके.

यह भी पढ़ें: Ration Card Guidelines: राशन कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, नाम कटने से बचने के लिए तुरंत करें ये ज़रूरी काम

इन खातों में भी आधार लिंक कराना जरूरी है

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका पीएफ खाता या एनपीएस अकाउंट है. तो उसमें भी आधार का लिंक होना जरूरी है. आधार लिंक न होने की स्थिति में जब आप पैसा निकालने जाएंगे. तब आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए एनपीएस और पीएफ खातों में भी समय रहते आधार लिंक करवा लेना जरूरी है. ताकि भविष्य में परेशानी न हो. इन बातों का ध्यान जरूर रखें. 

यह भी पढ़ें: किस ब्रीड के कुत्ते पालने का नहीं लेना होता लाइसेंस, जान लीजिए काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget