एक्सप्लोरर

किसी दूसरे यात्री को भी ट्रांसफर कर सकते हैं अपना टिकट, ये है रेलवे का नियम

कंफर्म टिकट किसी और के नाम पर ट्रांसफर करवाने के लिए आपको एक प्रक्रिया के तहत गुजरना पड़ता है. अगर आपने कंफर्म टिकट करवा ली है. तो फिर आपको उसका प्रिंट आउट लेकर रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होता है.

Train Ticket Transfer Rules: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है. भारतीय रेलवे में रोजाना करीब ढाई करोड़ लोग सफर करते हैं. जो कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देश की जनसंख्या के बराबर है. आमतौर पर लोग ट्रेनों में सफर करने के लिए पहले रिजर्वेशन करवा लेते हैं. क्योंकि उस सफर आसान हो जाता है. लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि सफर के पहले आप किसी कारण के चलते यात्रा नहीं कर पा रहे. तो ऐसे में आप अपनी टिकट को किसी और के नाम पर भी ट्रांसफर कर सकते हैं. क्या है उसके लिए प्रक्रिया आईए जानते हैं. 

इस तरह करें टिकट ट्रांसफर

कंफर्म टिकट किसी और के नाम पर ट्रांसफर करवाने के लिए आपको एक प्रक्रिया के तहत गुजरना पड़ता है. अगर आपने कंफर्म टिकट करवा ली है. तो फिर आपको उसका प्रिंट आउट लेकर रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होता है. उसके बाद आपको अपना पहचान पत्र और जिस शख्स के नाम पर टिकट ट्रांसफर करवानी है. उसकी पहचान पत्र जमा करना होगा. और साथ में एक आवेदन भी लिख कर देना होगा. जिसमें आप यह बताएंगे कि आपका उस व्यक्ति से आपका क्या संबंध है.

इसके बाद आपको टिकट की प्रिंटआउट और एप्लीकेशन फॉर्म टिकट काउंटर के रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पास जमा करना होगा. जांच के बाद आपकी टिकट आपके संबंधित पारिवारिक व्यक्ति को ट्रांसफर कर दी जाएगी. बता दें कि यह टिकट आप किसी भी दोस्त या अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं कर सकते. रेलवे के नियमों के अनुसार यह सिर्फ आपके परिवार वालों को ही ट्रांसफर की जा सकती है. 

24 घंटे पहले करना होगा सूचित

अगर आप यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो उसके लिए आपको 24 घंटे पहले ही इसकी जानकारी देनी होगी. तब जाकर ही टिकट ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी. अन्यथा आपकी टिकट बेकार चली जाएगी. उस पर आप भी यात्रा नहीं करेंगे और कोई न व्यक्ति भी यात्रा नहीं कर पाएगा. इसलिए अगर आप इस तरह की सिचुएशन में आते हैं तो 24 घंटे पहले ही टिकट काउंटर जाकर यह करवा लें.

यह भी पढ़ें: मुफ्त का ज्ञान देने के लिए भी सरकार देगी 5 लाख रुपये, इस योजना के बारे में नहीं जानते होंगे आप

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चलती ट्रेन की चेन कभी भी खींच सकते हैं यात्री? जानें रेलवे के नियम
क्या चलती ट्रेन की चेन कभी भी खींच सकते हैं यात्री? जानें रेलवे के नियम
रक्षा बंधन से पहले पोस्ट ऑफिस ने बढ़ाए रेट, स्पीड पोस्ट के बदले नियम
रक्षा बंधन से पहले पोस्ट ऑफिस ने बढ़ाए रेट, स्पीड पोस्ट के बदले नियम
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
Smart Card: 1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget