एक्सप्लोरर

सोलर प्लांट खोलकर कमाई भी कर सकते हैं आप, जानें कैसे करें इसकी शुरुआत

Solar Plant Business: आप बिजली बनाकर उसका खुद भी इस्तेमाल कर सकते हैं. तो साथ ही उसे बेच भी सकते हैं. सोलर प्लांट खोलकर कैसे कमाई कर सकते. इसके किन चीजों की होगी जरूरत. जानें पूरी डिटेल्स.

Solar Plant Business: आज के समय में लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस को महत्व देते हैं. और यही कारण है कि आजकल देश में इतनी बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स खुलते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोग परंपरागत बिजनेस शुरू कर रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग अलग हटकर. अगर आप भी बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो सोलर प्लांट का बिजनेस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

आप बिजली बनाकर उसका खुद भी इस्तेमाल कर सकते हैं. तो साथ ही उसे बेच भी सकते हैं. यह एक अच्छा बिजनेस मॉडल बन चुका है. इतना ही नहीं आपको इसमें सरकार की ओर से मदद भी दी जा रही है. चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप सोलर प्लांट खोलकर कमाई कर सकते हैं और सोलर प्लांट खोलने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत. 

कैसे शुरू करें सोलर प्लांट का बिजनेस?

कोई भी बिजनेस हो उसे शुरू करने से पहले आपको उसके बारे में अच्छी खासी जानकारी हासिल करना जरूरी होता है. लेकिन वहीं अगर बिजनेस ऐसा हो जो आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलता हो. तो फिर जांच पड़ताल और ज्यादा करनी पड़ जाती है. अगर आप सोलर प्लांट खोलने की सोच रहे हैं. तो सबसे पहले आपको एक ऐसी जगह की जरूरत होगी. जहां पर अच्छी तरह से धूप आती हो जैसे काफी खुली जमीन हो या फिर किसी बिल्डिंग की बड़ी सी छत हो.

यह भी पढ़ें: बेटी पैदा होने के बाद इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं आप, हर साल होगी बचत

सोलर प्लांट के लिए आप शुरुआत में 5 किलो वाट से लेकर 1 मेगावाट तक का सोलर प्लांट लगा सकते हैं. इसके बाद आपको भारत की मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी या फिर राज्य की सोलर एजेंसी से अप्रूवल लेना होता है. इसके बाद आपको नेट मीटरिंग की व्यवस्था करवानी होती है. जिससे आप बिजली सीधे ग्रेड में भेज सकें. आप जितनी ज्यादा बिजली ग्रेड में भेजते हैं. उतनी यूनिट के हिसाब से आपको पैसे मिलते हैं. हर महीने यह अमाउंट आपके खाते में ट्रांसफर होता है.  

कितनी कर सकते हैं कमाई?

सोलर प्लांट से होने वाली कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितनी कैपेसिटी का सिस्टम लगाया है. और वह रोजाना कितनी यूनिट बिजली जनरेट कर रहा है. मसलन बात की जाए तो एक 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम एवरेज 4–5 यूनिट प्रतिदिन बिजली बनाता है. यानी महीने में करीब 120–150 यूनिट. अगर आप इसे ग्रिड को 3–5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बेचते हैं. तो हर महीने लगभग 500 से 750 रुपये की कमाई हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: पीएम सूर्यघर योजना से बेचनी है बिजली? जानें कैसे और कब कमाई कर सकते हैं आप

कमर्शियल लेवल पर 10 किलोवाट से लेकर 1 मेगावाट तक के प्लांट पर यह कमाई लाखों रुपये महीना तक जा सकती है. आपका सोलर प्लांट जितनी ज्यादा बिजली जनरेट करेगा. उतना ही ज्यादा पैसे आपको मिलेंगे. आपको बता दें देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही है. जहां आप लोन भी ले सकते हैं और उसमें आपको सब्सिडी मिल सकती है.  

यह भी पढ़ें: बिहार में कब तक वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं लोग? ये है नियम

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई और गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 5 राज्य और 15 स्टेशनों से होगी पास
मुंबई और गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 5 राज्य और 15 स्टेशनों से होगी पास
10 दिन बाद माफ होंगे ट्रैफिक चालान, लोक अदालत जाने से पहले नोट कर लें नई बात
10 दिन बाद माफ होंगे ट्रैफिक चालान, लोक अदालत जाने से पहले नोट कर लें नई बात
रेलवे से मिलेगा 10 हजार से 10 लाख तक का बीमा, काउंटर से टिकट लेने वालों को फायदा
रेलवे से मिलेगा 10 हजार से 10 लाख तक का बीमा, काउंटर से टिकट लेने वालों को फायदा
LIC न्यू कैंसर कवर की बड़ी खासियत, कैंसर डिटेक्ट होते ही मिलेगा एकमुश्त पैसा
LIC न्यू कैंसर कवर की बड़ी खासियत, कैंसर डिटेक्ट होते ही मिलेगा एकमुश्त पैसा

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget