एक्सप्लोरर

मुफ्त में करा सकते हैं खून की जांच, इस तारीख को सभी अस्पतालों में मिलेगी ये सुविधा

World Blood Donor Day: देश के सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनर रजिस्ट्री की जाएगी यानी उनके लिए एक डाटा बैंक बनाया जाएगा.इसके लिए कल यानी 14 जून के दिन देश भर के सभी अस्पतालों में फ्री ब्लड टेस्ट होगा.

World Blood Donor Day: ब्लड डोनेट करना न सिर्फ दूसरे जरूरतमंदों के लिए काफी फायदेमंद होता है. बल्कि जो ब्लड डोनेट करता है उसके लिए भी यह काफी अच्छा होता है. डॉक्टर के अनुसार 2 महीने में एक बार कोई भी ब्लड डोनेट कर सकता है. कल यानी 14 जून पूरी दुनिया में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है. 

इसी बीच केंद्र सरकार इमरजैंसी सिचुएशन में ब्लड डोनरों तक तक पहुंच के लिए नई पहल शुरू कर रही है. देश के सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लड डोनर रजिस्ट्री की जाएगी यानी उनके लिए एक डाटा बैंक बनाया जाएगा. और इसके लिए सरकार ने कल यानी 14 जून के दिन देश भर के सभी अस्पतालों में फ्री ब्लड टेस्ट करने की सुविधा जारी की है.  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश 

आपातकालीन स्थिति में अक्सर मरीज के लिए ब्लड डोनर ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है. इसीलिए अब सरकार ने नई पहल शुरू कर दी है. जिसके लिए सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत के सभी राज्यों को योजना के तहत  लेटर जारी कर दिया है. इस योजना के तहत सभी लोगों को अपने ब्लड ग्रुप के बारे में पता चल जाएगा.

इसके साथ ही अस्पतालों के पास भी सभी अलग-अलग ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाटा मौजूद होगा. जिससे इमरजेंसी स्थिति में अस्पतालों द्वारा जरूरत पड़ने पर संबंधित ब्लड ग्रुप के लोगों से संपर्क करके रक्तदान की व्यवस्था की जाएगी. और  ब्लड बैंक में खून न होने की कमी को पूरा किया जा सकेगा. इससे काफी मरीजों की जान बचाई जा सकेगी. 

योजना से क्या होगा फायदा ?

इस योजना के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र और सभी राज्यों के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल भी इस योजना से जुड़ेंगे. स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपने ब्लड ग्रुप के बारे में नहीं जानते हैं. 

और हॉस्पिटल में भी लोकल ब्लड डोनरों के बारें में जानकारी मौजूद नहीं होती. अगर जानकारी हो और पता चल जाए कि आसपास में कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोग मौजूद हैं. तो इससे सही समय पर मरीज को ब्लड दिया जा सकता है. उसकी जान बचाई जा सकती है. 

देश के 2 लाख से ज्यादा हॉस्पिटल होंगे शामिल

भारत में सामुदायिक, प्राथमिक और जिला स्तर के अस्पतालों और सभी सरकारी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 14 जून के दिन फ्री ब्लड टेस्ट का अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान लोकल लोगों की सभी जानकारी दर्ज की जाएगी जिसमें उनका नाम, फोन नंबर, उनका इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर और उनका ब्लड ग्रुप चेक किया जाएगा.

गांव से लेकर शहरों तक यह अभियान चलाया जाएगा. इसमें ग्राम पंचायत ब्लॉक और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अभियान की देखरेख  स्थानीय प्रशासन करेगा. अभियान खत्म होने के बाद इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट हेल्थ मिनिस्ट्री को भेजी जाएगी. जिससे पता लगाया जा सके अभियान का किस स्तर तक लाभ हो सका है.

यह भी पढ़ें: पानी की एक बोतल से खाक हो सकती है आपकी कार, यकीन नहीं होता तो वीडियो देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RO लेने से पहले रुकें, वॉटर टेस्टिंग क्यों है सबसे जरूरी, UV या UF, आपके लिए कौन सा फिल्टर है बेस्ट?
RO लेने से पहले रुकें, वॉटर टेस्टिंग क्यों है सबसे जरूरी, UV या UF, आपके लिए कौन सा फिल्टर है बेस्ट?
Train News: ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्या है रेलवे का प्लान? अब यात्रियों का बचेगा समय
Train News: ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्या है रेलवे का प्लान? अब यात्रियों का बचेगा समय
आधार कार्ड से गायब होगा नाम और पता, दिखेगा सिर्फ फोटो और QR कोड? सरकार का आया बयान
आधार कार्ड से गायब होगा नाम और पता, दिखेगा सिर्फ फोटो और QR कोड? सरकार का आया बयान
Train Safety Tips: मोबाइल,बैग और टिकट... ट्रेन में इन तीन चीजों को लेकर भूलकर भी न करें ये गलती
Train Safety Tips: मोबाइल,बैग और टिकट... ट्रेन में इन तीन चीजों को लेकर भूलकर भी न करें ये गलती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget