एक्सप्लोरर

Country Code: ऐसे ही नहीं लिखा होता भारत में मोबाइल नंबर के आगे +91...समझिए क्या बताता है यह कोड

कंट्री कोड देना इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन का काम है. कंट्री कोड का इस्तेमाल एक देश से दूसरे देश में कॉलिंग के समय किया जाता है. आइए जानते हैं इस एजेंसी ने भारत को +91 कोड ही क्यों दिया.

India's Country Code: आज के समय में किसी इंसान के लिए मोबाइल फोन (Mobile Phone) उतना ही जरूरी होता जा रहा है, जितना खाना, पीना, सोना और बाकी जरूरी काम. आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में मोबाइल फोन इस कदर शामिल हो चुका है कि इसके बिना उनका कोई काम पूरा नहीं होता. इस छोटे से फोन में इतना सब कुछ समा चुका है कि इसके बिना रहना जैसे सांसों के बिना रहना लगता है. पढ़ाई-लिखाई से लेकर बैंकिंग तक बहुत सी अन्य चीजें आपको सिर्फ एक फोन में ही देखने को मिल जाती हैं. 

मोबाइल फोन एक सबसे ज्यादा जिस जरूरी काम के लिए इस्तेमाल होता है वह है कॉलिंग. अपने मोबाइल फोन पर केवल चंद नंबर दबा कर आप सेकंडों में सैंकड़ों किलोमीटर दूर बैठे किसी इंसान से आसानी से बात कर सकते हैं. क्या आपने कॉल करते हुए कभी एक चीज नोटिस की है कि मोबाइल नंबर के आगे +91 कोड लिखकर आता है? हम में से शायद अधिकतर लोग जानते होंगे कि यह भारत का कोड होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का कोड +91 ही क्यों रखा गया. इसके पीछे की वजह क्या है? आइए आज इसका जवाब हम आपको अपनी इस खबर में बताने वाले हैं.

पहले इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन को समझिए

कंट्री कॉलिंग कोड या कंट्री डायल-इन कोड्स का इस्तेमाल मोबाइल नंबर की शुरुआत में होता है. इससे इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के मेंबर या फिर उस रीजन में मौजूद टेलीफोन सब्सक्राइबर से जुड़ा जा सकता है. भारत के लिए ये कोड +91 रखा गया है, जबकि पाकिस्तान के लिए +92 कोड का इस्तेमाल होता है. ITU एक स्पेशल एजेंसी होने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा भी है. इसे इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए मुद्दों की देखरेख के लिए 17 मई 1865 को बनाया गया था. विश्व के तकरीबन 193 देश इस यूनियन का हिस्सा हैं. कंट्री कोड देना इसी एजेंसी का काम है.

इंडिया को इसलिए मिला +91 कोड

दरअसल, कंट्री कोड का इस्तेमाल एक देश से दूसरे देश में कॉलिंग के समय किया जाता है. जब आप अपने ही देश में कोई कॉल करते हैं तो उस समय ये कोड ऑटोमेटिक लग जाता है. इसके अलावा, किसी भी इंटरनेशनल नंबर को डायल करते समय आपको उस देश का कोड जरूर इस्तेमाल करना होगा. किसी देश के कोड का फैसला उनके जोन और जोन में उनके नंबर के आधार पर किया जाता है. जैसे अगर बात भारत की ही करें तो भारत 9वीं जोन का हिस्सा है. इस जोन में अधिकतर मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया के देश आते हैं. इस जोन में भारत को 1 कोड मिला हुआ है, इसलिए भारत का इंटरनेशनल डायलिंग कोड +91 बना. वहीं अफगानिस्तान का कोड +93, तुर्की का +90 और श्रीलंका को + 94 कोड मिला हुआ है.

यह भी पढ़ें -

क्या वजह है कि मेट्रो के ट्रैक पर रेलवे ट्रैक की तरह पत्थर नहीं डाले जाते?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget