एक्सप्लोरर

Track Difference: क्या वजह है कि मेट्रो के ट्रैक पर रेलवे ट्रैक की तरह पत्थर नहीं डाले जाते? समझिए इसका विज्ञान

Stones On Tracks: ट्रेन के ट्रैक से गुजरने पर गिट्टियां शोर को कम करती हैं और कंपन के समय ट्रैक के नीचे लगे स्लीपर्स को फैलने से रोकती हैं. आइए जानते हैं मेट्रो ट्रैक पर इन्हे जगह क्यों नही दी गई है.

Railway Track vs Metro Track: हम लोगों में से ज्यादातर लोगों ने रेल से सफर कर रखा है. अगर कोई ऐसा है भी जिसने अभी तक रेल से सफर नही किया है तो उसने रेलवे ट्रैक तो जरूर देखा ही होगा. बहुत से लोगों ने मेट्रो से भी सफर किया हुआ है. आपने रेलवे और मेट्रो दोनों के ट्रैक्स देखे होंगे, लेकिन क्या आपको इन दोनों ट्रैक्स के बीच का अंतर पता है?
 
आपने हमेशा देखा है कि रेलवे ट्रैक्स पर छोटी-छोटी गिट्टियां या पत्थर बिछे होते हैं. वहीं अगर बात मेट्रो की करें तो मेट्रो ट्रैक्स पर ये पत्थर नहीं बिछे होते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों के ट्रैक्स में ये अंतर क्यों होता है? आइए जानते हैं कि आखिर क्यों मेट्रो ट्रैक्स पर पत्थर या गिट्टियां नही होते हैं.

इसलिए होते हैं रेलवे ट्रैक्स पर पत्थर

मेट्रो ट्रैक्स पर पत्थर क्यों नहीं होते हैं ,इसका जवाब जानने के लिए पहले आपका यह समझना जरूरी है कि रेलवे ट्रैक्स पर ये पत्थर क्यों पड़े होते हैं. रेलवे ट्रैक पर बिछे इन पत्थरों को बैलेस्ट कहा जाता है. जब रेल इन ट्रैक पर चलती है तो तेज कंपन और काफी शोर होता है. ट्रैक पर पड़ी ये गिट्टियां इस शोर को कम करती हैं और कंपन के समय ट्रैक के नीचे की पट्टी, जिसे स्लीपर्स कहते हैं को फैलने से रोकती हैं. हालांकि, ट्रैक पर पड़ी इन गिट्टियों के रख रखाव में काफी खर्चा होता है. कई बार तो इनके रख-रखाव की प्रक्रिया के चलते रेलवे ट्रैक को ब्लॉक तक करना पड़ जाता है.

मेट्रो ट्रैक पर नहीं पड़ती पत्थर की जरूरत

मेट्रो ट्रैक्स बहुत व्यस्त होते हैं, इसीलिए इनको बार-बार ब्लॉक नहीं किया जा सकता है. इसीलिए इसे बैलेस्ट के बिना बनाया जाता है. मेट्रो के ट्रैक या तो जमीन से ऊपर बने होते हैं या फिर जमीन के नीचे. ऐसे में इन जगहों पर गिट्टी वाले ट्रैक का मेंटेनेंस करना सम्भव नहीं हैं. मेट्रो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी लगभग हर 5 मिनट के बीच में होती है, ऐसे में इन ट्रैक्स को ब्लॉक करना आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इसीलिए मेट्रो ट्रैक्स के बिना गिट्टी वाले कांक्रीट से ही बनाना पड़ता है. हालांकि, मेट्रो ट्रैक्स को बनाने में खर्चा थोड़ा ज्यादा होता है पर इनका मेंटेनेंस बिल्कुल न के बराबर होता है. गिट्टी रहित इन ट्रैक्स में कंपन को अवशोषित करने के लिए अलग-अलग प्रकार के डिज़ाइन होते हैं.

यह भी पढ़ें -

मॉल्स या रेस्टोरेंट के अंदर घुसने पर लगती है तेज हवा...क्या है इसकी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान

Embed widget