एक्सप्लोरर

Aadhaar Card: अब आधार का नहीं हो पाएगा गलत इस्तेमाल! UIDAI ने जोड़ा एक और नया सेफ्टी फीचर

UIDAI Launches Safety Feature: आधार से जुड़े फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाने के लिए UIDAI ने आधार ऑथेंटिकेशन के दो चरण के सेफ्टी फीचर को लॉन्च किया है. इससे आपका आधार का इस्तेमाल और सुरक्षित हो पाएगा.

UIDAI Launches New Safety Feature: आधार कार्ड आजकल एक बेहद महत्वपूर्ण पहचान पत्र (ID Card) बन चुका है. ऐसे में आधार कार्ड (Aadhaar Card) को जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामलों (Fraud) को कम करने के लिए कई तरह के सेफ्टी फीचर (Aadhaar Safety Feature) जारी करती रहती है. अब UIDAI ने एक और सुरक्षा तंत्र बनाया है जिससे आधार से जुड़े फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

UIDAI ने इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI/ML) बेस्ड नया सिक्योरिटी सिस्टम तैयार किया है जिसमें 'फिंगर मिन्यूशिया' (Finger Minutia) और 'फिंगर इमेज'(Finger Image)  जैसे  टूल्स के जरिए यह चेक किया जा सकेगा कि आधार कार्ड को इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति सही है या नहीं. इस नये सिक्योरिटी फीचर के बारे में जानकारी देते हुए सोमवार को यूआईडीएआई ने बताया कि इससे आधार ऑथेंटिकेशन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

नये फीचर से मिलेगी दोगुनी सुरक्षा

UIDAI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इस दो चरण के सेफ्टी फीचर के जरिए अब आधार से जुड़े लेन देन को और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी. इस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन फिंगरप्रिंट के द्वारा आधार का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के लाइवनेस यानी वास्तविकता के बारे में पता चल जाएगा. इससे साइबर धोखाधड़ी करने वालों का पता लगाकर उन पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

किन जगहों पर इस्तेमाल होगा यह नया फीचर

UIDAI ने अपने बयान में कहा है कि यह नया फीचर का इस्तेमाल बैंकिंग और फाइनेंशियल, टेलीकॉम और सरकारी विभागों द्वारा किया जाएगा. इससे आधार से जुड़े पेमेंट सिस्टम को भी मजबूती प्रदान करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही यूआईडीएआई ने कहा कि इस फीचर के जरिए देश की जनसंख्या पिरामिड के आखिरी हिस्से तक लाभ मिलेगा. यह आधार बेस्ड फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन अब चालू हो चुका है और अब इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है.

देश में लगातार बढ़ रहा आधार का इस्तेमाल

गौरतलब है देशभर में आधार से जुड़े ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. इसमें कई लोग सरकारी स्कीम्स के लिए इसका यूज करते हैं. आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2022 तक आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजेक्शन 880 करोड़ को पार कर गया था. ऐसे में औसतन हर दिन 7 करोड़ लेनदेन किए जाते हैं जिसमें सबसे अधिक फिंगरप्रिंट-आधारित ऑथेंटिकेशन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उठापटक के बाद इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव बदले, चेक करें फ्यूल रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget