एक्सप्लोरर

भयंकर बारिश का असर रेलवे पर, इन राज्यों से जाने वाली कई ट्रेनें हुई कैंसिल, देखें लिस्ट

देश भर में हो रही भारी बारिश का ट्रेन के संचालन पर खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है. भूस्खलन से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन कैंसिल हुईं है. जानें लेटेस्ट अपडेट.

देश के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर बारिश हो रही है. कई राज्यों में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं. जिससे आम लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ा है. सड़कों पर पानी भरने से जहां लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है. तो वहीं रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को झेलनी पड़ रही है.

 जिन्होंने पहले से सफर की तैयारी कर रखी है. बारिश के चलते सफर पर निकले लोगों को अपनी मंजिलों तक पहुंचने में देर हो रही है. और इस वजह से कई लोगों का सफर मुश्किल हो गया है. अगर आप भी कहीं सफर पर जाने वाले हैं. तो पहले चेक कर लें अपने रूट की ट्रेनें कहीं आपकी भी ट्रेन तो इसमें शामिल नहीं है. 

बारिश के चलते यह ट्रेनें कैंसिल

भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जम्मू कश्मीर और पंजाब के यात्रियों की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. दिल्ली से जम्मू के बीच चलने वाली कई जरूरी ट्रेनें लगातार कैंसिल की जा रही हैं. श्री माता वैष्णों देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस और जम्मू राजधानी जैसी बड़ी ट्रेनें पूरे सितंबर महीने नहीं चलेंगी. अधिकारियों के मुताबिक कठुआ और माधोपुर के बीच ट्रैक को गंभीर नुकसान हुआ है. 

यह भी पढ़ें: 70 साल वालों के लिए तो बन रहा आयुष्मान कार्ड, लेकिन 69 साल के लोगों के लिए दिल्ली में क्या स्कीम?

जिसकी मरम्मत का काम जारी है. और इसी वजह से इस रूट की कुल 69 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है. इनमें से कुछ ट्रेनें पूरे महीने के लिए कैंसिल रहेंगी. जबकि कई ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए ही रोका गया है. नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस भी 2 से 6 सितंबर तक नहीं चलेगी.

इन यात्रियों के लिए भी मुश्किलें

बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव जम्मू और कश्मीर की ओर जाने वाले यात्रियों पर हुआ है. भारी बरसात और भूस्खलन की वजह से कई ट्रेनें लंबे समय के लिए कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर रेलवे ने साफ किया है कि खराब मौसम और ट्रैक की स्थिति को देखते हुए फिलहाल कई ट्रेनें नहीं चलाई जा सकती.

यह भी पढ़ें: मेट्रो पास से कितना सस्ता हो जाएगा स्टूडेंट्स का सफर, जानिए कितने छात्रों को मिलेगी राहत

कैंसिल ट्रेनें की जानकारी

  • ट्रेन नंबर 12469 कानपुर सेंट्रल–जम्मू तवी एक्सप्रेस 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24 और 26 सितंबर को कैंसिल.
  • ट्रेन नंबर 12470 जम्मू तवी–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24 और 26 सितंबर को कैंसिल.
  • ट्रेन नंबर 14645/14646 शालीमार एक्सप्रेस (बाड़मेर–जम्मूतवी, वाया मेरठ) 2 से 30 सितंबर तक कैंसिल
  • ट्रेन नंबर 22431 सुबेदार गंज–जम्मू तवी–उधमपुर सुपरफास्ट ट्रेन: 30 सितंबर तक कैंसिल
  • ट्रेन नंबर  12919/12920 मालवा एक्सप्रेस: दिल्ली–अंबाला रूट पर प्रभावित
  • ट्रेन नंबर 11077/11078 झेलम एक्सप्रेस कैंसिल
  • ट्रेन नंबर 12413/12414 पूजा एक्सप्रेस कैंसिल
  • ट्रेन नंबर  20433/20434 जम्मू मेल एक्सप्रेस कैंसिल
  • ट्रेन नंबर  18101/18102 जम्मू तवी–टाटानगर एक्सप्रेस: जम्मू तवी से अमृतसर तक कैंसिल
  • ट्रेन नंबर  18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस: अमृतसर से जम्मू तवी तक कैंसिल

दिल्ली-अंबाला रूट भी प्रभावित

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण दिल्ली–अंबाला ट्रैक पर भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. लगभग 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. जिनमें से 10 पूरी तरह कैंसिल और 2 का रूट बदला गया. इसके अलावा कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं. जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई. सफर पर जाने से पहले अपने रूट की ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में महिलाओं के खाते में आ सकते हैं 10 हजार से 2 लाख तक रुपये, बस करना होगा ये काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन का चार्ट जारी हो गया? फिर भी बुक कर सकते हैं कन्फर्म टिकट, जानें तरीका
ट्रेन का चार्ट जारी हो गया? फिर भी बुक कर सकते हैं कन्फर्म टिकट, जानें तरीका
अब हर घर बनेगा बिजली का पावरहाउस, 700 रुपये महीना देकर लगवाएं सोलर पैनल
अब हर घर बनेगा बिजली का पावरहाउस, 700 रुपये महीना देकर लगवाएं सोलर पैनल
छठ पर ट्रेन की भीड़ से मिलेगी राहत, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी 50 से ज्यादा बसें
छठ पर ट्रेन की भीड़ से मिलेगी राहत, दिल्ली से बिहार के लिए दौड़ेंगी 50 से ज्यादा बसें
कम प्रीमियम में बड़ा फंड: कमाल के हैं LIC के ये 5 स्कीम्स; लाइफटाइम रिटर्न की गारंटी
कम प्रीमियम में बड़ा फंड: कमाल के हैं LIC के ये 5 स्कीम्स; लाइफटाइम रिटर्न की गारंटी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget