एक्सप्लोरर

एक दिन में आपकी गाड़ी के कितने चालान हो सकते हैं, जान लीजिए ट्रैफिक रूल

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह पता ही नहीं होता कि नियम तोड़ने पर चालान कितना लगता है या एक दिन में कितनी बार चालान कट सकता है.कई लोग यह मान लेते हैं कि अगर एक बार चालान कट गया, तो उस दिन दोबारा चालान नहीं कट सकता है.

आज के समय में भारत में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है और उसी के साथ सड़कों पर गाड़ियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. हर कोई जल्दी में है, किसी को ऑफिस पहुंचना है, किसी को स्कूल, किसी को बिजनेस के लिए जाना है, तो किसी को अपने काम से, इस भागदौड़ भरी लाइफ में लोग जल्दी पहुंचने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं. कई बार लोग जानबूझकर नियम तोड़ते हैं, और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें यह पता ही नहीं होता कि नियम तोड़ने पर चालान कितना लगता है या एक दिन में कितनी बार चालान कट सकता है.

कई लोग यह मान लेते हैं कि अगर एक बार चालान कट गया, तो उस दिन दोबारा चालान नहीं कट सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि  एक ही दिन में आपका चालान कितनी बार कट सकता है, और किन नियमों को तोड़ने पर बार-बार जुर्माना देना पड़ सकता है. 

एक दिन में आपकी गाड़ी के कितने चालान हो सकते हैं?

कई लोग सोचते हैं कि एक दिन में सिर्फ एक ही बार चालान कट सकता है. जैसे ही चालान भर दिया, उसके बाद दिन भर आप चाहे जितनी बार नियम तोड़ो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा. लेकिन मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के मुताबिक, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा नियम तोड़ा है. कुछ नियम ऐसे होते हैं, जिन पर एक ही दिन में सिर्फ एक बार चालान कट सकता है, जबकि कुछ नियम ऐसे हैं जिन्हें तोड़ने पर हर बार जुर्माना भरना पड़ सकता है यानी कुछ नियमों के अनुसार, एक दिन में आपकी गाड़ी के कई बार चालान हो सकते हैं. 

किन नियमों को तोड़ने पर दिन में कई बार चालान कट सकता है?

1. ओवरस्पीडिंग - अगर आप सड़क पर तय सीमा से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाते हैं, तो यह गंभीर नियम उल्लंघन है. इस नियम को तोड़ने पर हर बार आपका चालान कट सकता है. जैसे  आपने एक बार ओवरस्पीडिंग की, चालान कटा, फिर कुछ किलोमीटर आगे फिर से स्पीड लिमिट पार की, तो फिर से चालान कटेगा. अगर आप हाईवे पर सफर कर रहे हैं और कई बार स्पीड क्रॉस करते हैं, तो उतनी बार आपका चालान बनेगा. 

2. रेड लाइट जंप करना - अगर आपने ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के जगह सीधे गाड़ी निकाल ली, तो यह रेड लाइट जंप करना कहलाता है. ऐसा करने पर आपका चालान बन सकता है और अगर आपने ऐसा बार-बार किया तो हर बार चालान कटेगा. 

3. गलत साइड में गाड़ी चलाना - कुछ लोग जल्दी पहुंचने के लिए उल्टी साइड में गाड़ी चला लेते हैं, जिसे रॉन्ग साइड ड्राइविंग कहा जाता है. यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि हादसे का बड़ा कारण भी है. इस गलती पर भी हर बार चालान काटा जा सकता है. 

किस नियम को तोड़ने पर सिर्फ एक बार चालान कटता है?

अगर आप टू व्हीकल चला रहे हैं और हेलमेट नहीं पहना है, तो यह नियमों का उल्लंघन है. लेकिन इस स्थिति में आपका चालान सिर्फ एक बार ही कटेगा. जैसे आपने सुबह घर से बिना हेलमेट के निकलकर गलती की और आपका चालान कट गया, तो फिर उसी दिन दोबारा बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान नहीं कटेगा. वहीं आजकल लगभग हर बड़े चौक, चौराहों और सिग्नलों पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं.अगर आप ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो कैमरे में आपकी गाड़ी का नंबर रिकॉर्ड हो जाता है और कुछ ही समय में आपका ई-चालान घर या मोबाइल पर भेज दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें : Delhi Parking Problem: दिल्ली की सड़कों पर पार्किंग के लिए जंग, जगह तलाशने में ही 20 मिनट गंवा रहा हर शख्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
LPG News: 6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget