एक्सप्लोरर

इस राज्य में डेयरी खोलने वालों की बल्ले बल्ले, सरकार दे रही है पांच करोड़ की सब्सिडी

Subsidy On Dairy Business: इस राज्य की सरकार की ओर से डेयरी खोलने वालों को करोड़ों की सब्सिडी दी जाएगी. जानें कैसे लिया जा सकता है सरकार की ओर से मिलने वाली इस सुविधा का लाभ. 

Subsidy On Dairy Business: भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं लेकर आती हैं. सरकार की इन  अलग-अलग तरह की योजनाओं का लाभ देश के अलग-अलग तबकों से आने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलता है. भारत सरकार के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी अपने-अपने राज्य के लोगों के लिए अलग-अलग तौर की योजनाएं लाती है.

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में डेयरी का व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब सरकार की ओर से डेयरी खोलने वालों को 5 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी. जानें कैसे लिया जा सकता है सरकार की ओर से मिलने वाली इस सुविधा का लाभ.

यूपी में डेयरी खोलने पर 5 करोड़ की सब्सिडी

आज के समय में लोग अलग-अलग तरीकों का व्यापार करने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं. आजकल बहुत से लोग डेयरी का व्यवसाय भी करते हैं. डेयरी खोल करके भी लोग अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं. लेकिन इस व्यवसाय में लागत भी आती है. अगर कोई छोटी डेयरी भी खोलना चाहे तो उसमें लाखों रुपए लग जाते हैं. लेकिन अगर आप बड़ी डेयरी खोलते हैं तो फिर करोड़ों तक का खर्चा आ सकता है.

लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं. तो फिर आपको उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डेयरी खोलने को लेकर अधिकतम 5 करोड रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है. सरकार की ओर से डेयरी यूनिट, पशु आहार उत्पादन यूनिट, डेयरी प्लांट आधुनिकीकरण और सहायक उपकरणों लगाने के लिए यह सब्सिडी मिलेगी. 

इन चीजों पर इतनी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डेयरी व्यवसाय से जुड़ी अलग-अलग यूनिट खोलने पर अलग-अलग रुपये तक की सब्सिडी जाएगी. अगर कोई दुग्धशाला/डेयरी यूनिट खोलता है. तो उसे लागत का 35% जिसमें अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे. पशु आहार और पोषण निर्माण यूनिट के लिए लागत का 35% अधिकतम 5 करोड़ रुपये. डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण के लिए लागत का 35% जिसमें अधिकतम 2.5 करोड़ रुपये. ट्रेसेबिलिटी और क्वालिटी कंट्रोल मशीनरी के लिए लागत का 35% तक जिसमें अधिकतम 1 करोड़ रुपये. 

यह भी पढ़ें: क्या सुबह-सुबह पेट्रोल डलवाने से फायदा होता है? जान लीजिए क्या है इस बात का सच

कोल्ड चेन सिस्टम जिनमें वैन, टैंकर, फ्रीजर जैसी चीजें लगाने के लिए लागत का 35% अधिकतम 1 करोड़ रुपये. पशु आहार यूनिट को बड़ा करने के लिए लागत का 35% अधिकतम 2 करोड़ रुपये. तो वहीं छोटे व्यवसायों की मशीनरी खरीद के लिए लागत का 50% तक जिसमें अधिकतम 50 लाख रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: इन घरों में नहीं लग सकता है पीएम सूर्य घर योजना का सोलर पैनल, ये है नियम

कहां करना होगा आवेदन?

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं. और डेयरी खोलने का सोच रहे हैं. तो आपको उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग कार्यलय जाना होगा. इसके बाद आपको को उत्तर प्रदेश कामधेनु डेयरी योजना के लिए  एप्लीकेशन फॉर्म हासिल करना होगा. फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म  में मांगी गई पूरी डिटेल्स भरनी होंगी. इसके साथ सभीजरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करने होंगे. और अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर देना होगा. 

यह भी पढ़ें: क्या बालकनी में गमले रखने वालों पर भी नोएडा में होगा केस दर्ज? जान लीजिए अपने काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget