एक्सप्लोरर

National Highways कब और कैसे बनती हैं राज्‍य की सड़कें? जानें क्‍या होना जरूरी 

राज्‍य की सड़कों को नेशनल हाईवे में बदलने के लिए राज्‍य और केंद्र दोनों सरकारों के बीच सहमति होनी चाहिए. इसके अलावा, कुछ मानक भी तय किए गए हैं. 

State Road Convert to National Highway: आप अक्‍सर राज्‍य और नेशनल हाईवे से होकर गुजरे होंगे, लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि इन सड़कों को राज्‍य या नेशनल क्‍यों कहा जाता है. साथ ही राज्‍य की सड़क नेशनल हाईवे कब बनती हैं? दरअसल, राज्य की सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्गों में बदलने में आम तौर पर एक औपचारिक प्रक्रिया शामिल होती है, जिसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच सहयोग की आवश्यकता होती है. 

कुछ नियम और सिद्धांतों के आधार पर राज्‍य की सड़कों को बार-बार नेशनल हाईवे में कनवर्ट किया जाता है. इन राज्य सड़कों को राज्य राजमार्गों के रूप में भी जाना जाता है, जिसे नेशलनल हाईवे में बदलने के लिए कुछ मानदंडों को सेट करना पड़ता है. अगर ये मानदंड राज्‍य की सड़क से मेल नहीं खाते हैं तो इन्‍हें एनएच की मान्‍यता नहीं दी जाती है. 

कैसे राज्‍य की सड़क नेशनल हाईवे बतना है? 

राज्य सरकार की ओर से सबसे पहले उन राज्य सड़कों की पहचान करनी होती है, जो राष्ट्रीय कनेक्टिविटी, क्षेत्रीय विकास या सामरिक महत्व के लिए महत्वपूर्ण हैं. इसके बाद ये सड़कें नेशलन हाईवे के लिए केंद्र सरकार की ओर से तय किए गए मानदंडों को पूरा करती हों. इसके अलावा, आर्थिक, सामाजिक प्रभाव का भी अध्‍ययन आवश्‍यक है, क्‍योंकि नेशनल हाईवे बनने से पहले इसके लाभ के बारे में जानना आवश्‍यक है. 

ये सड़कें बन सकती है नेशनल हाईवे 

  • राज्य की सड़कें जो पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) के अनुरूप हैं और देश की लंबाई व चौड़ाई से होकर गुजरती हैं.
  • पड़ोसी देशों, राष्ट्रीय राजधानियों को राज्य की राजधानियों से जोड़ना, राज्य की राजधानियों, प्रमुख बंदरगाहों, गैर-प्रमुख बंदरगाहों, बड़े औद्योगिक केंद्रों या पर्यटन केंद्रों को परस्पर जोड़ने पर
  • पहाड़ी और अलग क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामरिक आवश्यकता वाली सड़कें
  • मुख्य सड़कें जो यात्रा की दूरी को काफी कम करने और पर्याप्त आर्थिक विकास हासिल करने में सक्षम होती हैं
  • सड़कें जो पिछड़े क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्र के बड़े भूभाग को जोड़ने में मदद करती हैं
  • 100 किमी की राष्ट्रीय राजमार्ग ग्रिड की उपलब्धि में योगदान देने वाली सड़कें 

नेशनल हाईवे में बदलने से क्‍या फायदा? 

राष्ट्रीय राजमार्ग देश के कई हिस्सों को जोड़ने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. नेशनल हाईवे में बदलकर कई कामों को आसानी से पूरा किया जा सकता है. साथ ही दूरदराज के इलाकों में सेनो के आवाजाही के लिए भी नेशनल हाईवे काम आते हैं. वस्‍तुओं और सेवाओं को समय पर पहुंचाने के लिए भी नेशनल हाईवे काम में आते हैं, जिससे आर्थिक विकास होता है. वहीं नेशनल हाईवे के बनने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आती है. 

ये भी पढ़ें 

Reliance Highest Paid Employee: मुकेश अंबानी से भी ज्यादा रिलायंस के इस कर्मचारी की सैलरी, धीरूभाई के जमाने से है साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget