एक्सप्लोरर

जितना चलो उतना भरो, टोल प्लाजा होंगे खत्म! अब सैटेलाइट से कटेगा पैसा

केंद्र सरकार 2028-29 तक कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर सैटेलाइट आधारित टोल प्रणाली शुरू करने की तैयारी में है. इससे वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा और तय दूरी के हिसाब से भुगतान करना होगा.

अगर आप भी हाईवे पर सफर करते समय टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से परेशान रहते हैं, तो आने वाले समय में टोल चुकाने का तरीका बदल सकता है. केंद्र सरकार देश के कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर सैटेलाइट आधारित टोल वसूली व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस नए सिस्टम के तहत अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. इसके बजाय, अब हाईवे पर तय की गई दूरी के हिसाब से टोल वसूला जाएगा. सरकार का टारगेट 2028-29 तक चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस सिस्टम की शुरुआत करना है.

फिलहाल देश में टोल वसूली के लिए FASTag का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल पेमेंट का तरीका बदल सकता है. हालांकि, इसके लिए तकनीकी तैयारियां पूरी करना और सैटेलाइट के जरिए वाहनों की निगरानी करने वाली सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरी होगा.

क्या है सैटेलाइट आधारित टोल वसूली सिस्टम?

सैटेलाइट आधारित टोल वसूली सिस्टम को ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) या GPS तकनीक की मदद से वाहन लोकेशन और हाईवे पर तय की गई दूरी का पता लगाया जा सकता है. इस सिस्टम में वाहन चालकों को पारंपरिक टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसके आधार पर वाहन चालक से उतनी ही दूरी का टोल लिया जा सकेगा, जितनी दूरी उसने टोल के दायरे वाले हाईवे पर तय की है.

हालांकि, इसके लिए वाहनों में खास डिवाइस लगाने की जरूरत पड़ सकती है. यह व्यवस्था मौजूदा FASTag और मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम के साथ लागू करने की योजना है.

IIT कानपुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार इस तकनीक को देश में लागू करने की तैयारी पर काम कर रही है. इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने इस तनिक पर शोध करने और भरोसेमंद व्यवस्था तैयार करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की जिम्मेदारी दी है.

इस केंद्र के जरिए सैटेलाइट आधारित टोल वसूली तकनीक पर शोध किया जाएगा और इसे भारत की जरूरतों के मुताबिक विकसित करने पर काम होगा. हालांकि, इसके लिए मंत्रालय पूरी फंडिंग करेगा.

सैटेलाइट टोल सिस्टम से क्या होंगे फायदे?

  • टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों से राहत मिल सकती है.
  • टोल चुकाने के लिए गाड़ी रोकने की जरूरत कम होगी. 
  • तय दूरी के हिसाब से शुल्क की वसूली की जाएगी. 
  • टोल प्लाजा से जुड़े बुनियादी ढांचे की जरूरत घट सकती है.

दिल्ली में एक आदमी कितने ई-रिक्शा रख सकेगा? बिना ECC सर्टिफिकेट नहीं चलेगा

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर 31 अक्टूबर से शुरू, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर 31 अक्टूबर से शुरू, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज
EPFO: अब सिर्फ 6 दिन बाकी, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं PF रिटर्न
EPFO: अब सिर्फ 6 दिन बाकी, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं PF रिटर्न
लोको पायलटों के लिए अल्कोहल टेस्ट के नियम क्या? रेलवे नहीं कर पाया स्पष्ट
लोको पायलटों के लिए अल्कोहल टेस्ट के नियम क्या? रेलवे नहीं कर पाया स्पष्ट
PPF या पोस्ट ऑफिस RD, हर महीने 10000 से 15 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
PPF या पोस्ट ऑफिस RD, हर महीने 10000 से 15 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget