एक्सप्लोरर

Rights Of Tenant: किराये के मकान में भी होते हैं कई अधिकार, मकान मालिक नहीं कर सकता परेशान

Rights Of Tenant: सभी किरायेदारों को अपनी निजता का भी अधिकार है, किरायेदार की मर्जी के बिना मकान मालिक उस फ्लैट या घर पर कभी भी नहीं घुस सकता है, फिर चाहे उसके पास दूसरी चाबी ही क्यों न हो.

अपना खुद का घर होने का सपना हर कोई देखता है, खासतौर पर लोग शहरों में अपना घर बसाने की चाहत रखते हैं. हालांकि काफी कम लोगों के पास ही इतना पैसा होता है कि वो खुद का घर खरीद सकें, इसीलिए ज्यादातर लोग शहरों में किराये के मकान में रहते हैं. ये लोग अपने गांव और कस्बों को छोड़कर नौकरी की तलाश में बड़े शहर आते हैं और वहां किराया देकर एक या दो कमरों में ही अपनी जिंदगी गुजारते हैं. कई बार देखा गया है कि किराये के मकान में रहते हुए मकान मालिक भी लोगों को परेशान करता है. कोरोनाकाल में ऐसे कई मामले हमें देखने को मिले, इसीलिए आज हम आपको किरायेदार के अधिकारों के बारे में बता रहे हैं. 

किरायेदारों के अधिकार
किराये के मकान में रहते हुए भी आपके कई अधिकार होते हैं, जिनका हनन होने पर आप कानूनी मदद ले सकते हैं. आप इसकी शिकायत पुलिस या फिर कोर्ट में भी कर सकते हैं, जिसके बाद आपको न्याय दिया जाएगा. अगर कोई मकान मालिक आपसे बिना किसी कारण या नोटिस दिए मकान खाली करवाता है तो वो ऐसा नहीं कर सकता है. किरायेदार को बिना किसी वैध कारण के घर से नहीं निकाला जा सकता है. 

निजता का भी अधिकार
इसके अलावा सभी किरायेदारों को अपनी निजता का भी अधिकार है, किरायेदार की मर्जी के बिना मकान मालिक उस फ्लैट या घर पर कभी भी नहीं धमक सकता है. इसके लिए उसे किरायेदार की इजाजत लेनी होगी. अगर किरायेदार को किराये की रसीद चाहिए तो मकान मालिक को देनी होगी. किरायेदार सिक्योरिटी मनी पर भी दावा कर सकता है, मकान मालिक घर खाली होते वक्त इसे देने से इनकार नहीं कर सकता है. हालांकि अगर घर में कुछ तोड़फोड़ हुई हो तो मकान मालिक उसकी भरपाई सिक्योरिटी मनी से कर सकता है. 

किरायेदार को घर में सभी जरूरी सेवाएं देना भी मकान मालिक की जिम्मेदारी होती है. साथ ही एक ही दिन में मकान खाली करने के लिए भी नहीं कहा जा सकता है, इसके लिए कम से कम एक महीने का नोटिस देना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें - अभी दिल्ली में कौन-कौन सी गाड़ियां लाने पर है बैन? दिल्ली आने का प्लान है तो ये ध्यान रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां
NHAI लाया बैरियर-मुक्त MLFF टोल सिस्टम, पेमेंट फेल हुआ तो आएगा e-Notice
NHAI लाया बैरियर-मुक्त MLFF टोल सिस्टम, पेमेंट फेल हुआ तो आएगा e-Notice
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली में उड़ेगी Air Taxi, जेवर एयरपोर्ट तक नया रास्ता भी तय
दिल्ली में उड़ेगी Air Taxi, जेवर एयरपोर्ट तक नया रास्ता भी तय

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget