एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: जून तक सभी राज्यों मे चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन! रेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Vande Bharat Express: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जून तक सभी राज्यों से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरेगी. रेल मंत्री ने कहा कि 2024 तक 200 शहरों में ये ट्रेन चलेगी. 

Indian Railways: जून, यह वह महीना है जब देश के हर राज्य से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरेगी. ऐसा कहना है रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का. उनका दावा है कि साल 2024 के खत्म होने तक भारत में अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक पर बनाई गई ट्रेन ​वंदे भारत एक्सप्रेस 200 शहरों को कवर करेगा. ये ट्रेन देश के हर राज्य और रूट से होकर गुजरेगी. 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के संचालन पर भी विचार कर रहा है. वैष्णव ने अपने मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर या मंथन सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा कि वंदे मेट्रो डिजाइन ट्रेनसेट को अंति रूप दे दिया गया है. 

कहां चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा​ कि ये आठ कोच वाली ट्रेन को कम दूरी के लिए शहर के अंदर ही संचालित किया जाएगा. यह ट्रेन मुंबई में सबसे पहले चलाई जा सकती है, जिससे वहां के यात्रियों को आने जाने में थोड़ी राहत मिलेगी. इसके बाद दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में इसका संचालन किया जाएगा. 

क्यों आयोजित किया गया था शिविर 

अधिकारिक बयान के मुताबिक, चिंतन शिविर का उद्देशय नए तरीकों को खोजने पर मंथन करना था. इसके अलावा, हर साल अधिक ट्रैक को चालू करने, प्रति दिन उच्च लोडिंग और शून्य दुर्घटनाओं को प्राप्त करने के लिए नवीन विचारों को अपनाना था. बयान में कहा गया कि इस शिविर का ध्यान रेल मंत्रालय के काम की समीक्षा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को लागू करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करना पर भी था. 

ट्रेन की स्पीड बढ़ाने को कहा 

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल सुरक्षा और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से भारतीय रेलवे नेटवर्क के आधे हिस्से के लिए ट्रेन की गति बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटे करने पर सोचने के लिए कहा. रेलमंत्री ने अधिकारियों से सालाना 11 अरब यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक तरीका तैयार करने और रेलवे नेटवर्क में भीड़ को कम करने के लिए कहा. 

अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे पर फोकस 

ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे की भूमिका पर भी चर्चा की गई और अधिक माल ढुलाई को आकर्षित करने के उपायों के बारे में चर्चा की गई है. रेलमंत्री ने कहा कहा कि पटरियों की तैनाती और सुधार में बढ़ोतरी हुई है और अब हर साल 10,000 किलोमीटर पटरियों को चालू करने पर फोकस है. 

ये भी पढ़ें 

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए सस्ते हो गए कई तरह के लोन, ब्याज दरों में हुआ ये चेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget