एक्सप्लोरर

Railway Auto Upgradation: स्लीपर का टिकट एसी क्लास में हो जाएगा ट्रांसफर, रेलवे का ये नियम नहीं जानते होंगे आप

Railway Auto Upgradation System: रेलवे के ऑटो अपग्रेडेशन सिस्टम के बारे में काफी कम ही लोग जानते हैं, इससे आप अपने टिकट को ऊपर वाली क्लास में ट्रांसफर कर सकते हैं.

Railway Auto Upgradation System: ट्रेन में सफर करने का अनुभव लगभग हर किसी को होता है, कई लोगों को ये सफर इतना पसंद होता है कि वो बस या फिर किसी और साधन की बजाय ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार लोगों को रेलवे के ऐसे नियम पता नहीं होते हैं, जो उनके लिए जानना बेहद जरूरी है. यही वजह है कि आम लोगों के लिए हम IRCTC रूल्स वाली खास सीरीज चला रहे हैं, जिससे उन्हें रेलवे के ऐसे ही तमाम नियम और जानकारी पता होगी. आज इस सीरीज में हम आपको टिकट अपग्रेड करने का तरीका बता रहे हैं. यानी अगर आपने स्लीपर क्लास की टिकट ली है तो आप कैसे इसे एसी क्लास में ट्रांसफर कर सकते हैं. 

टिकट होता है अपग्रेड
रेलवे की तरफ से ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, जिनमें से एक सुविधा ऑटो अपग्रेडेशन की भी है, जिसमें आप अपने टिकट को अपग्रेड कर सकते हैं. यानी अगर आप स्लीपर क्लास की कोई टिकट लेते हैं तो इसी टिकट को आप ऊपर वाली क्लास में अपग्रेड कर पाएंगे. 

कैसे मुफ्त में टिकट होगा अपग्रेड?
अब सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आप कौन सी क्लास में टिकट को अपग्रेड कर सकते हैं. आप अपनी टिकट को थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी में कंवर्ट कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि इस पूरे प्रोसेस के लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए आपको टिकट बुक करते हुए ऑटो अपग्रेडेशन वाला ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद अगर ट्रेन में अतिरिक्त सीट उपलब्ध रही तो आपका टिकट अपग्रेड हो सकता है. वहीं अगर यात्रा शुरू होने के बाद आप अपने टिकट को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा. 

रिजर्वेशन फॉर्म में टिकट अपग्रेड करने का ऑप्शन सबसे ऊपर लिखा होता है, इसके अलावा आप ऑनलाइन पोर्टल या IRCTC ऐप पर भी इस विकल्प को देख सकते हैं. ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद आपका टिकट अपग्रेड होता है. 

ये भी पढ़ें - Fastag Rules: क्या है वन व्हीकल वन फास्टैग का नियम? इसका आप पर क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO ने जारी की नई शर्तें, जानें किसे मिलेगा पेंशन कवरेज और किसे नहीं?
EPFO ने जारी की नई शर्तें, जानें किसे मिलेगा पेंशन कवरेज और किसे नहीं?
100 रुपये का पेट्रोल भरवाना बेहतर या 500 का? पंपों का गणित समझें
100 रुपये का पेट्रोल भरवाना बेहतर या 500 का? पंपों का गणित समझें
खुले में कचरा फेंकने वालों का कटेगा चालान, 5 हजार तक जुर्माना वसूलेगी सरकार
खुले में कचरा फेंकने वालों का कटेगा चालान, 5 हजार तक जुर्माना वसूलेगी सरकार
महिलाओं को 500-500 रुपए में 12 गैस सिलेंडर, सरकार देती है बंपर सब्सिडी
महिलाओं को 500-500 रुपए में 12 गैस सिलेंडर, सरकार देती है बंपर सब्सिडी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget