एक्सप्लोरर

Pension Scheme: प्राइवेट नौकरी वालों को भी मिलेगी पेंशन, सरकार की इस योजना में करना होगा निवेश

National Pension Scheme: प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के सामने बुढ़ापे में कमाई का कोई खास साधन नहीं होता है, ऐसे में वो लोग सरकार की इस योजना में निवेश कर सकते हैं.

तमाम प्राइवेट नौकरी करने वालों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होती है कि उन्हें बुढ़ापे में किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिलती है, प्राइवेट नौकरी में कई सालों तक खुद को खपाने के बाद भी पेंशन की सुविधा नहीं होती, ऐसे में 60 साल की उम्र के बाद लोगों को जीवन यापन करने में दिक्कतें आती हैं और इसकी फिक्र में वो हमेशा परेशान भी नजर आते हैं. लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार की तरफ से एक योजना चलाई जा रही है, जिसमें प्राइवेट नौकरी करने वाले भी पेंशन का लाभ ले सकते हैं. 

इस योजना में कर सकते हैं निवेश
इस योजना का नाम नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस है. ये सरकार की कंट्रीब्यूटरी स्कीम है, जिसके तहत आप अपनी रिटायमेंट प्लानिंग कर सकते हैं. इस योजना को पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में सभी लोगों को इसका लाभ दिया गया. यानी अब कोई भी इस योजना में निवेश कर सकता है और बुढ़ापे में अपनी पेंशन का लाभ ले सकता है.

बड़ी रकम के साथ पेंशन की सुविधा
नेशनल पेंशन स्कीम के तहत नौकरी करने वाले लोग जितना भी निवेश करते हैं, उसका 40 परसेंट हिस्सा पेंशन फंड में जाता है. आपको रिटायरमेंट के दौरान एक अच्छी खासी रकम दी जाती है, साथ ही हर महीने पेंशन की सुविधा भी मिलती है. आप जितना निवेश करेंगे, उसी हिसाब से आपको पेंशन भी मिलेगी. एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए आप किसी भी बैंक से संपर्क कर सकते हैं. 18 से 70 साल तक इस योजना में निवेश किया जा सकता है. 

कैसे खुलेगा अकाउंट?
एनपीएस अकाउंट को खोलना काफी आसान है और आप घर बैठे ही अपने पैन और आधार कार्ड से इसे खोल सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले पेंशन सिस्टम ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आधार कार्ड से वेरिफिकेशन करने के बाद एक फॉर्म भरना होगा. एनपीएस में आप 500 रुपये से खाता खुलवा सकते हैं. हालांकि इसके बाद आप 60 साल तक फंड नहीं निकाल सकते. जल्दी फंड निकालने के लिए आपको टियर-2 के तहत खाता खुलवाना होगा, जो एक बचत खाते की तरह होगा. 

ये भी पढ़ें - Railway Rules: ट्रेन में आपकी कंफर्म सीट कितने घंटे तक रहती है रिजर्व? ये है रेलवे का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel: 2BHK, 3BHK और 4BHK के लिए कितने किलोवाट का सिस्टम सही?
Solar Panel: 2BHK, 3BHK और 4BHK के लिए कितने किलोवाट का सिस्टम सही?
Train Cancelled: आज से 23 अगस्त तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
Train Cancelled: आज से 23 अगस्त तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
क्या निजी बाइक को पीली नंबर प्लेट के बिना टैक्सी में चला सकते हैं, क्या हैं नियम?
क्या निजी बाइक को पीली नंबर प्लेट के बिना टैक्सी में चला सकते हैं, क्या हैं नियम?
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget