एक्सप्लोरर

आयुष्मान योजना में दोगुना हो सकता है इंश्योरेंस कवर? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Pradhanmantri Ayushman Bharat Yojana: सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में मिलने वाला लाभ 5 लाख से बढ़कर 10 लाख किया जा सकता है. चलिए जानते हैं क्या है इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट. 

Pradhanmantri Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजना चलाई जाती हैं. नागरिकों की अलग-अलग जरूरत के हिसाब से सरकार अलग-अलग योजनाएं लेकर आती है. इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए भी योजना लाई जाती है. लेकिन किसान हो या आम आदमी स्वास्थ्य सबके जीवन का एक अहम हिस्सा होता होता है.

इसीलिए भारत सरकार ने जरूरतमंदों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी. इसके तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है. और अब खबरें यह आ रही है सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना में मिलने वाला लाभ 5 लाख से बढ़कर 10 लाख किया जा सकता है. चलिए जानते हैं क्या है इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट. 

5 लाख से 10 लाख तक किया जा सकता है इंश्योरेंस कवर

भारत सरकार द्वारा साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया गया था. इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकार द्वारा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है. सरकार द्वारा किसी भी प्राइवेट और सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक इस हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा उठा सकता है.

सरकार की योजना का लाभ देश के 12 करोड़ लोगों को मिल रहा है. अब इसे लेकर खबरें यह आ रहीं हैं कि योजना में मिलने वाले इंश्योरेंस कवर को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने के विचार में हैं. आगामी बजट में इस बात का ऐलान भी किया जा सकता है.

23 जुलाई को पेश किया जाएगा बजट

भारत का साल 2024 बजट इसी महीने 23 जुलाई को पेश किया जाना है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस बजट में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. तो उनमें एक बड़ा ऐलान यह भी होने की संभावना है कि आयुष्मान भारत योजना में मिलने वाले 5 लाख के इंश्योरेंस कवर को दोगुना किया जा सकता है. यानी इंश्योरेंस कवर की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जा सकता है. हालांकि फिलहाल इसे अनुमान ही कहा जाएगा. जब तक बजट में इस बात का जिक्र और इस बात की पुष्टि नहीं हो जाती. 

सरकारी खजाने पर बढ़ेगा इतना बोझ

अगर भारत सरकार आगामी बजट में आयुष्मान योजना में मिलने वाले लाभ को दोगुना कर देती है तो फिर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा बताए गए एक आंकड़े के तहत सरकारी खजाने पर सालाना 12,076 करोड़ रुपयों का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा. 

यह भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर बिहार की सभी ट्रेनों में वेटिंग, अभी से कैसे करें घर जाने का इंतजाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Labour Code: अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा
अब AI की मदद से WhatsApp पर होगी बस टिकट बुक, जानें कैसे करेगा काम?
अब AI की मदद से WhatsApp पर होगी बस टिकट बुक, जानें कैसे करेगा काम?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget