एक्सप्लोरर

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के लिए अब कितने पैसे करने होंगे खर्च, जानें क्या हुआ बदलाव

PUC Certificate Charges: जिन लोगों के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है. उन्हें इसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. दिल्ली सरकार ने इसमें बदलाव कर दिए हैं. चलिए जानते हैं क्या हैं अब नए चार्ज.

PUC Certificate Charges: भारत में जितने भी वाहन चालक होते हैं सभी के पास वहां से जुड़े कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी होता है. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चालकों के पास  PUC सर्टिफिकेट पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट होना बेहद जरूरी होता है. जिन वाहन चालकों के पास  PUC सर्टिफिकेट नहीं होता. उन्हें फाइन के तौर पर अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ती है. पॉल्यूशन सर्टिफिकेट गाड़ी के पॉल्यूशन लेवल को दर्शाता है.

इस से यह पता चलता है कि वाहन तय मात्र से ज्यादा पॉल्यूशन तो नहीं कर रहा. अगर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होगा तो कार या बाइक को लेकर इस बारे में जानकारी नहीं हो पाएगी. इसीलिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का होना जरूरी होता है. वहीं अब जिन लोगों के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है उन्हें इसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. दिल्ली सरकार ने इसमें बदलाव कर दिए हैं चलिए जानते हैं क्या हुए हैं चार्ज को लेकर बदलाव. 

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की कीमतों में हुए बदलाव

दिल्ली में अब पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वाहन चालकों को पहले से ज्यादा रुपए चुकाने पड़ेंगे. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने 10 जुलाई पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की फीस में बढ़ोतरी की है. अब नई मौजूदा फीस बढ़कर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये हैं. तो वहीं चार पहिया वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए 110 रुपय चुकाने होंगे. बता दें करीब 13 साल बाद पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 

पहले थी इतनी कीमतें

साल 2011 के बाद पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट में कीमतों में बदलाव किये गए हैं. पहले दिल्ली में दो पहिया वाहन चालकों को बाइक के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए 60 रुपये चुकाने पड़ते थे. वहीं कार के लिए 80 रुपये चुकाने होते थे. लेकिन अब बाइक और थ्री व्हीलर के किए 20 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. तो वहां कार के लिए 30 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. 

इस वजह से बढ़ाए गए चार्ज

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने चार्ज बढ़ाने को लेकर बात करते हुए कहा कि दिल्ली पेट्रोल डीजल संगठन सर्टिफिकेट की कीमत बढ़ाने को लेकर एक लंबे समय से मांग कर रहे थे. क्योंकि प्रदूषण जांच सेवाओं में काफी लागत आती है और इसी के चलते अब सरकार ने इसमें बढ़ोतरी की है. दिल्ली सरकार दिल्ली में एयर क्वालिटी को सही स्तर पर रखने के लिए जिम्मेदारी से काम कर रही है. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रही है कि सभी वाहन पॉल्यूशन स्टैंडर्ड के तहत चलाए जाएं. 

यह भी पढ़ें: वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रीगण ध्यान दें... रेलवे ने नियम में किया ये बड़ा बदलाव

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Recharge: स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल
स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को एक साल तक फ्री रिचार्ज देने का ऐलान? PM का वीडियो वायरल
Education Loan: एजुकेशन लोन जल्दी चुकाना हर बार सही नहीं, इन बातों का रखें ध्यान
एजुकेशन लोन जल्दी चुकाना हर बार सही नहीं, इन बातों का रखें ध्यान
अब बिल्कुल मुफ्त मिलेगा UAE का टूरिस्ट वीजा! भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी
अब बिल्कुल मुफ्त मिलेगा UAE का टूरिस्ट वीजा! भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी
Toll Free: हाइवे पर स्थानीय निवासियों के लिए टोल मुफ्त? NHAI ने क्या बताया?
Toll Free: हाइवे पर स्थानीय निवासियों के लिए टोल मुफ्त? NHAI ने क्या बताया?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget