एक्सप्लोरर

PM-JANMAN: किन लोगों को मिलेगा पीएम जनमन योजना का लाभ? जारी होगी पहली किस्त

PM Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan: विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें उनके आर्थिक और सामाजिक विकास को देखा जाएगा. योजना की पहली किस्त 1 लाख लोगों को जाएगी

PM Janman Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से तमाम वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, ऐसी ही एक योजना का नाम पीएम जनमन योजना है, जिसकी पहली किस्त आज 15 जनवरी को जारी होने जा रही है. प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत पीएम मोदी एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत ये किस्त जारी की जाएगी. बताया गया है कि इस मौके पर पीएम मोदी योजना के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे. 

कितना है योजना का बजट?
अब सबसे पहले पीएम जनमन योजना के बजट की बात कर लेते हैं. पीएम जनमन योजना का बजट करीब 24,000 करोड़ रुपये है. इसमें 9 मंत्रालय शामिल होंगे. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत गरीबों और पिछड़ों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगीं. इस योजना के तमाम लाभार्थियों को इसकी पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार है. 

किन लोगों के लिए है योजना?
दरअसल ये योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए है. तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 ऐसे समुदायों की पहचान की गई जो विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों में शामिल हैं. इस योजना के तहत इस जनजातीय समुदाय के विकास की कोशिश की जा रही है. योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं देकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच स्थापित करके पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है. 

साल 2023-24 में जो बजट जारी हुआ था, उसके भाषण के दौरान ये घोषणा की गई थी कि कमजोर जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उनके विकास के लिए प्रधानमंत्री पीवीजीटी मिशन की शुरुआत की जाएगी. जिसके बाद अब एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जारी करेंगे.

ये भी पढ़ें - क्या है भाग्यश्री योजना, जिसमें मिलते हैं सीधे 50 हजार रुपये! जानें किन्हें मिलेगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Free Ration: यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget