एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए ये तीन चीजें हैं जरूरी, बिना इनके खाते में नहीं आएगा पैसा

PM Kisan Yojana Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र से पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी करेंगे, देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में दो हजार रुपये आएंगे.

PM Kisan Yojana Installment: पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को आर्थिक मदद देने का काम करती है. इस योजना की अगली किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है, जो खत्म होने जा रहा है. आने वाली 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की अगली किस्त जारी करेंगे. ये इस साल की पहली और कुल 16वीं किस्त होगी. हालांकि कुछ किसानों के खाते में ये पैसे नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने अपने खाते में जरूरी अपडेट नहीं किए हैं. आज हम आपको उन तीन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बिना आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे. 

1. सबसे पहले आपको अपने उस बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना होगा, जिसे आप चलाते हैं. बिना आधार से लिंक किए आपके उस खाते में पैसे नहीं आएंगे. इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होगा और वहां एक आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी. 

2. इसके अलावा दूसरा काम आपको अपने जमीनी दस्तावेजों की जांच करनी होगी, इनमें ये जरूर देख लें कि किसी भी तरह की कोई गलती न हो, दस्तावेजों के साथ अपना नाम भी मैच कर लें. 

3. सबसे आखिरी लेकिन सबसे जरूरी काम आपको अपना ई-केवाईसी पूरा करना है. बिना इसके किसी भी हाल में आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे. आप फेस ऑथेंटिकेशन या फिर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना केवाईसी करवा सकते हैं. 

पीएम किसान योजना के तहत साल में किसानों के खाते में कुल 6 हजार रुपये डाले जाते हैं. ये राशि हर तीन या चार महीने में दो हजार रुपये की किस्त में आती है. इस बार भी करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के पैसे डाले जाएंगे. पीएम मोदी महाराष्ट्र से खुद डीबीटी के जरिए ये पैसा रिलीज करेंगे. यानी 28 फरवरी की सुबह सभी किसानों के खाते में सरकार की तरफ से डाले गए दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे. 

ये भी पढ़ें - महिलाएं कैसे बनती हैं लखपति दीदी, ऐसी कौन सी ट्रेनिंग देती है सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत
Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत
LPG Cylinder: ज्यादा दिन चलेगा LPG सिलेंडर, बस करें ये काम
LPG Cylinder: ज्यादा दिन चलेगा LPG सिलेंडर, बस करें ये काम
अब घर बैठे होगा आयुष्मान कार्ड e-KYC, मोबाइल से मिनटों में करें वेरिफिकेशन
अब घर बैठे होगा आयुष्मान कार्ड e-KYC, मोबाइल से मिनटों में करें वेरिफिकेशन
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget