एक्सप्लोरर

जारी हो गई पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त, आपने खाते में पैसा आया या नहीं ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana 20th Installment Released: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त हुई जारी. इस तरह घर बैठे पता कर सकते हैं आपके खाते में किस्त के पैसे आए या नहीं.

देश में करोड़ों की संख्या में किसान मौजूद हैं. जिन्हें भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिया जाता है. साल भर में किसानों को सरकार की 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. जिसमें 2000 की तीन किस्तें भेजी जाती हैं. सरकार की ओर से अब तक कुल 19 किस्तें भेजा जा चुकी हैं.

करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार था. जो अब पूरा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश का वाराणसी से लाभार्थी किसानों के खाते में 20वीं किस्त के पैसे जारी कर दिए हैं. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं. तो आप भी घर बैठे पता कर सकते हैं आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं. 

इस तरह चेक करें 20वीं किस्त के पैसे आए या नहीं

पीएम मोदी ने देश के 9.7 करोड़ों किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं. तो यह पता करना काफी आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां Farmer Corner सेक्शन में जाकर 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. जहां आपसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर भरने को कहा जाएगा. सही जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी किस्त की पूरी डिटेल स्क्रीन पर दिख जाएगी. 

यह भी पढ़ें: आज से बदल गए हैं UPI के ये नियम, बार-बार बैलेंस चेक करने की आदत है तो पढ़ लें पूरी खबर

किस्त के पैसे नहीं आए तो क्या करें?

अगर आपके खाते में पीएम किसान की किस्त नहीं आई है. तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपने ई-केवाईसी, आधार-बैंक लिंक और जमीन से जुड़ी जानकारी समय पर अपडेट की है या नहीं. अगर इनमें से कोई भी अधूरी या गलत है. तो किस्त रुक सकती है. इसके बाद आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status में अपना स्टेटस चेक करें.

यह भी पढ़ें: सेकेंड क्लास में बुक कराया है टिकट तो चेक कर लें बैग का वजन, ट्रेन में इतना ही सामान ले जा सकते हैं आप

वहां e-KYC, Aadhaar और Land Seeding में 'No' दिख रहा है तो आपको यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अगर सब कुछ सही है फिर भी पैसा नहीं आया. तो आप जिले के कृषि कार्यालय से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इस एक सर्टिफिकेट के चलते बंद हो सकती है आपकी पेंशन, जान लीजिए काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget