एक्सप्लोरर

इस महीने जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त, चेक कर लें लिस्ट में अपना नाम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार 19 किस्तों को जारी कर चुकी है. बीते महीने 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 19वीं किस्त के पैसे भेजे थे.

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है. किसानों को सहूलियत देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. इसमें उन्हें आर्थिक सहायता से लेकर कई छूटें भी मिलती हैं. हालांकि, केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है. इस योजना के जरिए छोटे व सीमांत किसानों तक सीधे आर्थिक सहायता पहुंच रही है. 

किसान सम्मान निधि के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये की मदद मुहैया कराती है. योजना में तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा भेजा जाता है. इस योजना के तहत 19वीं किस्त किसानों को मिल चुकी है. अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है. बहुत से लोगों का सवाल है कि किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब जारी होगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि सरकार किस महीने 20वीं किस्त जारी कर सकती है. 

हर चार महीने में जारी होती है किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार 19 किस्तों को जारी कर चुकी है. बीते महीने 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 19वीं किस्त के पैसे भेजे थे. इसको एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आने वाली जून महीने में जारी कर सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. 

ऐसे चेक करें अपना नाम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का नाम लिस्ट में होना जरूरी है. ऐसे में बहुत से किसानों को डर है कि कहीं उनका नाम योजना से हट तो नहीं किया गया है. ऐसे में आप नीचे दी गई स्टेप बाई स्टेप प्रॉसेस से अपना नाम चेक कर सकते हैं. 

  • आधिकारिक वेबसाइट pmKisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Beneficiary Status का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर डालें.
  • पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए Get Data पर क्लिक करें.
  • अगर आपका नाम योजना में है तो इस पर शो हो जाएगा. नाम मिसिंग है तो स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करना होगा. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार में बंद होने जा रहा गुलाबी टिकट, फ्री सफर के लिए महिलाओं को करना होगा ये काम

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget