एक्सप्लोरर

Paytm Fastag: पेटीएम फास्टैग हो रहा है बंद, दूसरे बैंकों में कैसे करा सकते हैं पोर्ट?

Paytm Fastag: पेटीएम पेमेंट बैंक से अपना फास्टैग बंद करने के बाद आप पोर्टिंग का प्रोसेस शुरू कर सकते हैं. आप किसी भी दूसरे बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं.

Paytm Fastag: देश के करोड़ों आउटलेट्स और दुकानों में इस्तेमाल होने वाले पेटीएम को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, आरबीआई की तरफ से पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगाने का फैसला दिया गया, जिसके बाद कंपनी को कई तरह के बदलाव करने पड़ रहे हैं. पेटीएम पेमेंट बैंक को फास्टैग प्रोवाइडर्स की लिस्ट से भी हटा दिया गया है, जिसके बाद अब 15 मार्च के बाद पेटीएम वाले फास्टैग काम करना बंद कर देंगे. अब जो लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके मन में कई तरह के सवाल हैं. अब लोग ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे पेटीएम फास्टैग को दूसरे बैंक में पोर्ट कर सकते हैं. 

पेटीएम फास्टैग को करें बंद
दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से फास्टैग के लिए जिन 32 बैंकों की लिस्ट जारी की गई है, उसमें पेटीएम पेमेंट बैंक का नाम शामिल नहीं है. यानी आपको किसी भी हाल में अपना फास्टैग बदलना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले फास्टैग को बंद करने की रिक्वेस्ट डालनी होगी. फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद आपको हेल्प वाले ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद यहां फास्टैग बंद करने का ऑप्शन आपको दिखेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपका फास्टैग पेटीएम बैंक से बंद हो जाएगा. 

पोर्ट करने के लिए करें ये काम
अब पेटीएम पेमेंट बैंक से अपना फास्टैग बंद करने के बाद आप पोर्टिंग का प्रोसेस शुरू कर सकते हैं. आप किसी भी दूसरे बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं और पोर्ट करने को लेकर जानकारी ले सकते हैं. इसके बाद जैसे आपका सिम पोर्ट होता है, ठीक उसी तरह आपका फास्टैग भी पोर्ट हो जाएगा. ऐसा करने के बाद आप बिना किसी झंझट के फास्टैग का इस्तेमाल कर पाएंगे और टोल पर आपको दोगुना पैसा भी नहीं भरना होगा. 

पेटीएम को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के मन में हैं, जिनका जवाब आरबीआई ने दिया है. आरबीआई की तरफ से बताया गया है कि पेटीएम के बैंकिंग से जुड़े काम नहीं होंगे, लेकिन सभी क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट जारी रहेंगीं. 

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: देशभर के किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, इस तारीख को खाते में आएंगे दो हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget