एक्सप्लोरर

PAN Card Update: पैन कार्ड में गलत एड्रेस को करना है अपडेट, जानें इसका ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस

PAN Card News: पैन कार्ड में ऐड्रेस या किसी तरह के बदलाव के लिए पैन कार्ड होल्डर को अलग से शुल्क देना पड़ता है. यह शुल्क भारत में रहने वाले व्यक्ति और NRI के लिए अलग-अलग है.

PAN Card Address Update: पैन कार्ड यानी स्थायी खाता संख्या (PAN Card Number) भारत में किसी भी वित्तीय काम को निपटाने के लिए बहुत जरूरी है. यह न सिर्फ एक जरूरी वित्तीय डॉक्यूमेंट (Financial Documents) है बल्कि एक आईडी प्रूफ (ID Proof) के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. बिना पैन कार्ड के बैंक खाता खुलवाने, प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने, ज्लैवरी खरीदने और बेचने, इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने जैसे जरूरी काम को निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक के साथ-साथ ही इसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है. कई बार हम किराए के मकान को बदलते रहते हैं. ऐसे में पैन कार्ड में भी इसे अपडेट करना आवश्यक हो जाता है.

पैन कार्ड में हर नागरिक की निजी जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, पिता का नाम और साइन मेंशन होता है. अगर आप पैन कार्ड में अपने पते को अपडेट (PAN Card Address Update) करना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं दोनों के तरीके के बारे में-

पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका-
1. पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर विजिट करें.
2. इसके बाद Application Type में जाकर पैन कार्ड में चेंज या सुधार के ऑप्शन को चुनें.
3. आगे पैन में अपडेट करने के लिए शुल्क का भुगतान करें.
4. इसके बाद आपके सामने पैन में सुधार करने के लिए एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें सारी जानकारियां फिल करें.
5. फिर आपको अपने ऐड्रेस चेंज के लिए कोई डॉक्यूमेंट जैसे आधार नंबर, पासपोर्ट जैसे कोई डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना पड़ेगा.
6. इसके बाद सभी जानकारियों को फिल करने के बाद आप कैप्चा कोड दर्ज करें. इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें.
7. ध्यान रखें कि अगर आधार में एड्रेस अपडेट हैं तो उसके आधार पर ही पैन में ऐड्रेस को अपडेट कर दिया जाएगा.
8. इसकी जानकारी आपको SMS और ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी.

पैन कार्ड को ऑफलाइन अपडेट करने का तरीका-

  • पैन कार्ड में एड्रेस ऑफलाइन अपडेट करने के लिए ऐप इसकी आधिकारिक वेबसाइट से Correction फॉर्म डाउनलोड कर लें.
  • इसके बाद अपने सभी जानकारियां और डिटेल्स इस फॉर्म फिल कर दें.
  • इसके बाद अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो को फिल करें.
  • इसके बाद इस फॉर्म को लेकर अपने घर के पास के NDSL ऑफिस जाएं.
  • इसके बाद पैन कार्ड अपडेट करने का शुल्क जमा करें.
  • इसके बाद 10 से 15 दिन में आपकी जानकारी को अपडेट कर दिया जाएगा.

पैन में एड्रेस चेंज करने पर देना होगा इतना शुल्क
आपको बता दें कि पैन कार्ड में ऐड्रेस या किसी तरह का बदलाव करने पर आपको शुल्क देना होगा. यह भारत और देश से बाहर रहने वाले लोगों के लिए अलग-अलग है. अगर आप देश में रहते हैं तो एड्रेस चेंज करने के लिए आपको 110 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं विदेश में रहने वाले लोगों को 1020 रुपये का शुल्क देना होगा. यह शुल्क आप लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card), डेबिट कार्ड (Debit Card), नेट बैंकिंग (Net Banking) आदि किसी भी ऑप्शन से जमा कर सकते हैं. इसके बाद आपके पैन कार्ड में नाम और एड्रेस का बदलाव हो पाएगा.

ये भी पढ़ें-

Masked Aadhaar Card: क्या है मास्क्ड आधार कार्ड? कैसे इसके जरिए आप रह सकते हैं साइबर अपराध से सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य के टीचरों को OPS पाने का मौका, NPS से छुटकारे का मिला ऑप्शन
इस राज्य के टीचरों को OPS पाने का मौका, NPS से छुटकारे का मिला ऑप्शन
टोल प्लाजा पर मनमानी पड़ेगी भारी, NHAI ने शुरू की नई सुविधा
टोल प्लाजा पर मनमानी पड़ेगी भारी, NHAI ने शुरू की नई सुविधा
अब बिजली चोरी पकड़ेगा AI, आपका बिल आएगा एकदम सही, सरकार का कदम
अब बिजली चोरी पकड़ेगा AI, आपका बिल आएगा एकदम सही, सरकार का कदम
ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान
ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget