एक्सप्लोरर

Digital Payments: ऑनलाइन ठगी करने वालों का धंधा बंद, डिजिटल पेमेंट के लिए ओटीपी को रिप्लेस करने की तैयारी

Digital Payments: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ओटीपी सिस्टम को हटाने और इसकी जगह नया सिक्योरिटी सिस्टम लाने की तैयारी हो रही है. यानी डिजिटल पेमेंट्स के लिए ओटीपी सिस्टम रिप्लेस हो जाएगा.

Digital Payments: ऑनलाइन शॉपिंग और यूपीआई के इस दौर में किसी भी पेमेंट के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना होता है, कुछ ही सेकेंड में आप अपना बिल चुका लेते हैं. यानी टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, लेकिन इसी टेक्नोलॉजी ने उन लोगों का काम भी आसान कर दिया जो लोगों के साथ ठगी करते हैं. पिछले कुछ सालों में फिशिंग और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़े हैं, सबसे ज्यादा फ्रॉड ओटीपी से होते हैं, जिनमें किसी भी तरह आपका ओटीपी लेकर साइबर ठग आपको लाखों का चूना लगाते हैं. इसी को देखते हुए अब इस ओटीपी वाले चक्कर को ही खत्म करने की तैयारी हो रही है. 

ओटीपी सिस्टम को रिप्लेस करने की तैयारी
दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ओटीपी सिस्टम को हटाने और इसकी जगह नया सिक्योरिटी सिस्टम लाने की तैयारी हो रही है. यानी जल्द ही तमाम डिजिटल पेमेंट्स के लिए ओटीपी सिस्टम रिप्लेस हो जाएगा. इससे ऑनलाइन ठगी के मामले काफी कम हो जाएंगे और जामताड़ा जैसी फिशिंग तो लगभग खत्म हो जाएगी. अब तक साइबर ठग सिम स्वैप करके या फिर किसी तरह लोगों को जाल में फंसाकर उनका ओटीपी लेते थे और फिर सारा अकाउंट खाली कर देते थे. 

ऑनलाइन ठगी होगी मुश्किल
ओटीपी वेरिफिकेशन सिस्टम को बदलकर अब आरबीआई किसी ऑथेंटिकेशन ऐप या फिर आपके फोन के ही सिक्योरिटी सिस्टम को पेमेंट वेरिफिकेशन के लिए इजाजत दे सकता है. ऐसे में जब तक आप अपने बायोमेट्रिक या फेशियल आईडी का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तब तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं हो पाएगा. इसीलिए ऑनलाइन ठगों को आपका पूरा मोबाइल ही हैक करना होगा, जो हर किसी के लिए काफी मुश्किल होता है. 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब ओटीपी वेरिफिकेशन को हटाया जा रहा हो, इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) ने भी इसे हटाने का काम किया था. इसकी जगह आप अपने मेल से वेरिफिकेशन कर सकते हैं. अब अगर डिजिटल पेमेंट्स के लिए भी ओटीपी का ये पुराना और कमजोर तरीका हटा लिया जाता है तो कहीं न कहीं लोगों को इसका फायदा मिलेगा. 

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: क्या एक ही परिवार के दो भाइयों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? ये है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
Investment Tips: FD में निवेश का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां
लॉकर से 81 लाख के जेवर ले उड़ा बैंक मैनेजर, जानें आप क्या बरतें सावधानियां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget