एक्सप्लोरर

हर बार UPI पेमेंट के बाद दिखेगा अकाउंट बैलेंस – 1 अगस्त से लागू होने जा रहा नया नियम

पहले खाते में बचा बैलेंस तुरंत नहीं दिखता था. इससे कई बार लोगों को अंदाजा नहीं रहता कि खाते में कितना पैसा बचा है और बेवजह की ट्रांजैक्शन या फेलियर की दिक्कतें सामने आती थीं.

अब जब भी आप अपने मोबाइल से किसी को UPI के जरिए पैसा भेजेंगे, तो ट्रांजैक्शन पूरा होते ही आपके बैंक खाते में बची हुई राशि स्क्रीन पर झलक उठेगी. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने डिजिटल लेन-देन को पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए यह नया नियम लागू किया है, जो 1 अगस्त से पूरे देश में प्रभाव में आ जाएगा. अब तक, जब भी कोई उपभोक्ता UPI पेमेंट करता था, तो ट्रांजैक्शन की पुष्टि तो मिलती थी, लेकिन उसके खाते में बचा बैलेंस तुरंत नहीं दिखता था. इससे कई बार लोगों को अंदाजा नहीं रहता कि खाते में कितना पैसा बचा है और बेवजह की ट्रांजैक्शन या फेलियर की दिक्कतें सामने आती थीं.

अब हर ट्रांजेक्शन के बाद स्क्रिन पर दिखेगा अकाउंट बैलेंस

NPCI ने इस जरूरत को समझते हुए UPI में एक नया अपडेट जोड़ा है. इसके तहत अब लेन-देन के बाद यूजर के स्क्रीन पर न सिर्फ 'पेमेंट सक्सेसफुल' का मैसेज आएगा, बल्कि साथ ही यह भी दिखेगा कि ट्रांजैक्शन के बाद बैंक बैलेंस कितना बचा है. एक अहम बात यह है कि बैलेंस जांचने की संख्या को लेकर भी सीमा तय की गई है. उपभोक्ता एक दिन में केवल 50 बार अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे. इससे सिस्टम पर जरूरत से ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा और सर्वर भी स्थिर बना रहेगा. इसके अलावा जिन सेवाओं से बड़ी संख्या में लेन-देन होते हैं जैसे कि Amazon Pay, PhonePe, Paytm, CRED, Google Pay, और BHIM इन सभी के लिए यह नियम लागू होगा. NPCI ने कुल 10 UPI ऐप्स को इस व्यवस्था के तहत शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: लाडकी बहना योजना के पैसे फर्जी तरीके से लिए तो क्या होगा, कितनी मिलेगी सजा?

NPCI ने यह भी किया बदलाव

बदलाव का असर सिर्फ आम ट्रांजैक्शन तक सीमित नहीं रहेगा. ऑटोमेटेड पेमेंट जैसे मेडिकल स्टोर, ट्रांसपोर्ट टिकटिंग और फास्ट टैग आदि को भी इस नयी प्रणाली के तहत बैलेंस डिस्प्ले का अनुभव मिलेगा. हालांकि कुछ मामलों में बैलेंस की जानकारी थोड़ी देर से आ सकती है. इसी तरह, जब ट्रैफिक बहुत ज़्यादा होगा. जैसे सैलरी के दिन या त्योहारों के मौके तब भी बैलेंस दिखाने की सेवा कुछ देर से मिल सकती है या सीमित हो सकती है. लेकिन कुल मिलाकर अब UPI ट्रांजैक्शन और भी सहज, पारदर्शी और यूजर के अनुकूल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled In August:ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेन का टिकट है फिर भी लगेगा जुर्माना, सफर के दौरान ये गलती करने से बचें, अभी जान लें ये जरूरी बात
Train News: ट्रेन का टिकट है फिर भी लगेगा जुर्माना, सफर के दौरान ये गलती करने से बचें, अभी जान लें ये जरूरी बात
EPS Pension: न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
UPI है तो भी जेब में जरूरी है कैश, सिर्फ 500 रुपए से चल जाएगा काम! जानें इसको कैसे खर्च कर सकते हैं?
UPI है तो भी जेब में जरूरी है कैश, सिर्फ 500 रुपए से चल जाएगा काम! जानें इसको कैसे खर्च कर सकते हैं?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget