एक्सप्लोरर

एक दिन बाद बदल जाएंगे ट्रैफिक के नियम, भारी जुर्माना भरने के लिए रहें तैयार

New Traffic Rules: 1 जून से देश में नए ट्रैफिक नियम लागू हो जाएंगे. अब उल्लंघन करने पर मोटी रकम चुकानी पड़ेगी. चलिए जानते हैं कितना बढ़ाया गया है जुर्माना. क्या किए गए हैं बदलाव.

New Traffic Rules: भारत में सड़कों पर किसी को ड्राइविंग करनी है तो उसके लिए उसको  मोटर वाहन अधिनियम के तहत बनाए गए ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है. नियमों के उल्लंघन पर चालान का प्रावधान होता है. तो इसके साथ ही आपको सजा भी हो सकती है. इसी के बीच कल यानी 1 जून से पूरे भारत में नए ट्रैफिक नियम लागू हो जाएंगे.

इन नए ट्रैफिक नियमों में बहुत सख्ती बढ़ाई गई है. खास तौर पर नाबालिकों के लिए गाड़ी चलाने को लेकर नियम और कड़े कर दिए गए हैं. अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर मोटी रकम चुकानी पड़ेगी. चलिए जानते हैं कितना बढ़ाया गया है जुर्माना. क्या किए गए हैं बदलाव.

नाबालिग के गाड़ी चलाने पर कटेगा 25 हजार का चालान 

हाल ही में पुणे में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक लड़का और एक लड़की की जान चली गई. हादसा जिस कार से हुआ उस कार को एक नाबालिक चल रहा था. इस हादसे ने पूरे देश भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. तो वहीं अब सरकार ने भी नाबालिगों के ड्राइविंग करने पर कड़ाई करने के लिए नियमों में बदलाव किया है.

1 जून से लागू होने जा रहे. ट्रैफिक के नए नियमों के तहत अब अगर कोई नाबालिक यानी 18 साल से कम  उम्र का कोई लड़का या लड़की गाड़ी चलाते वक्त पकड़े गए. तो उनके माता-पिताओं को 25 हजार का भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ेगा.

इतना ही नहीं जिसके नाम पर गाड़ी है. उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा. और पकड़े गए नाबालिक को 18 साल की उम्र में भी लाइसेंस नहीं दिया जाएगा. ऐसे मामलों में नाबालिक को 25 साल की उम्र होने पर ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा. 

इन चालानों की भी रकम बढ़ाई गई

नए नियमों के तहत अब अगर कोई नशे में ड्राइविंग करता है तो उसे 10 हजार रुपये का जुर्माना साथ ही 6 महीने की जेल का प्रावधान है. वही इस केस में दोबारा पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना तो वहीं 2 साल की जेल हो सकती है. इसके साथ ही अगर कोई बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा जाता है.

तो उसको 5 हजार रुपये का चालान भरना पड़ेगा. अगर कोई गाड़ी चलाते वक्त सिग्नल जंप करके जाता है. तो उसको 1 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. तो साथ ही 6 महीने या 1 साल तक की जेल भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कुछ साल बाद ऐसा दिखेगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, तस्वीरें देख यकीन नहीं कर पाएंगे आप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart Card: 1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
रात के ट्रेन सफर में स्टेशन मिस हुआ, अभी जानें वापसी का तरीका
रात के ट्रेन सफर में स्टेशन मिस हुआ, अभी जानें वापसी का तरीका
जॉइंट या अलग अकाउंट? पति-पत्नी के लिए कौन सा अकाउंट है बेहतर?
जॉइंट या अलग अकाउंट? पति-पत्नी के लिए कौन सा अकाउंट है बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget