एक्सप्लोरर

इस दिन से ये लोग बुक नहीं कर पाएंगे तत्काल टिकट, जानें कौन सा नया नियम हो रहा है लागू

New Tatkal Ticket Booking Rule: रेलवे ने अब तत्काल बुकिंग के लिए नया नियम लागू करने का ऐलान कर दिया है. जिसके तहत अब यह लोग तत्काल में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. जानें क्या है नियम और कब होगा लागू?

New Tatkal Ticket Booking Rule: भारतीय रेलवे के जरिए देश में रोजाना एक शहर से दूसरे शहर बहुत से मुसाफिर जाते हैं. रेलवे यात्रियों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश में रहता है. इसी को लेकर हाल ही में रेलवे ने वेटिंग टिकट को लेकर एक नियम में बदलाव करने का फैसला किया है. जिससे अब यात्रियों को पहले ही पता लग जाया करेगा उनकी वेटिंग टिकट कंफर्म हुई है या नहीं.

बहुत से लोगों का सफर पर जाने का प्लान अचानक से बनता है. और ऐसे में कई लोग तत्काल बुकिंग का सहारा लेते हैं. लेकिन रेलवे ने अब इसके लिए नया नियम लागू करने का ऐलान कर दिया है. जिसके तहत अब यह लोग तत्काल में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. जानें क्या है रेलवे का यह नया नियम और कबसे होगा लागू. 

बिना आधार वेरीफिकेशन यूजर्स नहीं कर पाएंगे टिकट बुक

भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है कि बहुत से यूजर्स को तत्काल में टिकट नहीं मिलता. फर्जी आईडी के जरिए कई बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग में धांधली की जाती है. इसलिए अब रेलवे ने नया कदम उठाया है. और नया नियम लागू करते हुए बताया है कि अब से सिर्फ आधार वेरीफाइड आईआरसीटीसी यूजर्स ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: 20 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा एसी का टेंपरेचर, इससे कितना कम हो जाएगा आपका बिजली का बिल?

जिन आईआरसीटीसी एकाउंट्स में आधार ऑथेंटिकेशन नहीं होगा यानी आधार वेरिफिकेशन नहीं किया गया होगा. वह यूजर्स तत्काल सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे. यानी वह सामान्य टिकट बुक कर पाएंगे. लेकिन जब तत्काल का समय होगा इस दौरान उन्हें टिकट बुकिंग करने की अनुमति नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: नोट कर लें तत्काल टिकट बुकिंग की ये टाइमिंग, तुरंत लॉगइन करते ही सीट होगी कंफर्म

1 जुलाई से लागू होगा नियम

रेलवे की ओर से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर जारी किया गया यह नियम 1 जुलाई से लागू हो जाएगा. आपको बता दें फिलहाल बिना आधार वेरिफिकेशन यूजर्स तत्काल बुकिंग की सुविधा उठा सकते हैं. लेकिन एक जुलाई से सिर्फ आधार वेरीफाइड यूजर्स ही तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा इस्तेमाल कर पाएंगे. इसलिए अगर आप भी कहीं आने-जाने के लिए ऑनलाइन आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करते हैं. तो जल्द से जल्द कर लें अपना आधार वेरीफाई. नहीं तो 1 जुलाई के बाद से करना पड़ेगा दिक्कत का सामना. 

यह भी पढ़ें: गर्मी में आपके घर पर भी आ रहा है खौलता पानी तो तुरंत करें ये काम, नहीं होगी कोई परेशानी

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget