एक्सप्लोरर

नए आपराधिक कानून हुए लागू, इस तरह घर बैठें करवाएं FIR

New Criminal Laws In India : अब कोई अगर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं जा पा रहा. तो वह घर बैठे भी एफआईआर दर्ज करवा सकता है. किस तरह चलिए आपको बताते हैं.  

New Criminal Laws In India : आज यानी सोमवार 1 जुलाई को पुराने तीन कानूनों को रिप्लेस करते हुए अब भारत में तीन नए कानून लागू हुए हैं. जिनमें अब से देश में सालों से चले आ रहे इंडियन पीनल कोड यानी आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता कानून लागू हुआ है. तो वहीं  कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर यानी सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता.

और इंडियन एविडेंस एक्ट यानी आईईए की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम उपयोग में लाया जाएगा. इन तीनों कानून के लागू होने के साथ ही एफआईआर को लेकर  के भी नियम बदल दिए गए हैं. अब कोई अगर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं जा पा रहा. तो वह घर बैठे भी एफआईआर दर्ज करवा सकता है. किस तरह चलिए आपको बताते हैं.  

घर बैठे दर्ज करवाएं एफआईआर

भारतीय न्याय संहिता द्वारा लागू हुए नए कानूनों के तहत अब किसी को अगर एफआईआर दर्ज करवानी है तो उसके लिए पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी. अब कोई भी घर बैठे ही अपनी एफआईआर लिखवा सकेगा.  अब इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन ही काफी होगा. 

यानी अब घर बैठे ही फोन पर मैसेज या ईमेल या फिर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एफआईआर दर्ज करवाई जा सकेगी. नए कानूनों में इस तरह की सहूलियत से पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिलेगी. इस व्यवस्था के जरिए कोई भी अब कहीं से जीरो एफआईआर दर्ज करवा सकेगा. 

यह है पूरी प्रक्रिया

अगर आप थाने जाकर एफआईआर नहीं करवा पा रहे हैं. तो फिर आप पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. भारत में लगभग सभी राज्यों की पुलिस के आधिकारिक पोर्टल हैं. जिन पर विजिट करके कोई भी शिकायत दर्ज कर सकता है. यहां आपको एफआईआर करवाते वक्त घटना के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी. अपना ना, पता, घटना का समय, उसका उसका विवरण भी बताना होगा.

अगर आपके पास घटना जुड़ा कोई फोटो या वीडियो है. तो फिर पुलिस को कार्रवाई करने में और सहायता मिलेगी और जल्द कार्रवाई की जा सकेगी. जब आप इलेक्ट्रॅानिक माध्यम से एफआईआर दर्ज करवा देते हैं. तो फिर यह जांच अधिकारी के पास जाएगी. इसके बाद वह मामले की गंभीरता के हिसाब से इस पर एक्शन ले सकता है. अगर मामला गंभीर है तो तुरंत कार्रवाई की जी सकती है.

वरना शिकायत के बाद कार्रवाई में 14 दिन तक का समय लग सकता है. अगर आप ई एफआईआर दर्ज करवाते हैं. तो तीन दिन के भीतर वह रिकाॅर्ड में शामिल होगी और एफआईआर लिख ली जाएगी. पुलिस द्वारा एफआईआर की काॅपी शिकायतकर्ता को भेज दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: अब तक नहीं आए किसान योजना की 17वीं किस्त के पैसे, तो इन कामों को जल्द से जल्द करवाएं

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO पासबुक पोर्टल हुआ चालू, खाते में आने वाला है 8.25% ब्याज, फटाफट देखें अपनी पासबुक
EPFO पासबुक पोर्टल हुआ चालू, खाते में आने वाला है 8.25% ब्याज, फटाफट देखें अपनी पासबुक
Salary Savings: कमाई बढ़ रही, फिर भी बैंक बैलेंस नहीं? इन आदतों की वजह से खाली हो रही है जेब
कमाई बढ़ रही, फिर भी बैंक बैलेंस नहीं? इन आदतों की वजह से खाली हो रही है जेब
ट्रैफिक पुलिस किस गलती पर काटती है सबसे ज्यादा चालान? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
ट्रैफिक पुलिस किस गलती पर काटती है सबसे ज्यादा चालान? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Baal Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार बनवाना हुआ आसान, जानें घर बैठे आवेदन का तरीका
5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार बनवाना हुआ आसान, जानें घर बैठे आवेदन का तरीका

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget