एक्सप्लोरर

180 Kmph की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत, 16 कोच वाली रेल ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय रेलवे की नई 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन ने मथुरा-नागदा सेक्शन पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल पूरा किया. इसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.

भारतीय रेलवे अपनी ट्रेनों की रफ्तार और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. इसी कड़ी में 16 कोच वाली नई वंदे भारत चेयर कार ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल हाई-स्पीड ट्रायल पूरा किया है. इस ट्रेन को पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में तैयार किया गया है. ट्रायल के दौरान ट्रेन की रफ्तार, सुरक्षा और तकनीकी क्षमता की जांच की गई.

नई वंदे भारत ट्रेन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें आरामदायक सीटों से लेकर ऑटोमैटिक दरवाजे और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल सुविधाएं शामिल हैं.

नई वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल कहां और कैसे हुआ?

नई 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन का 8 अक्टूबर 2026 को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाई-स्पीड ट्रायल किया गया. यह ट्रायल मथुरा-नागदा सेक्शन पर किया गया, जबकि परीक्षण से जुड़ी गतिविधियां कोटा रेल मंडल के अंतर्गत भी की गई हैं.

इस दौरान ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम, गति पकड़ने की क्षमता और ट्रैक बदलते समय उसके प्रदर्शन को परखा गया. हालांकि, ट्रायल में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने का मतलब यह नहीं है कि ट्रेन नियमित सफर में भी शुरुआत से इसी गति से चलेगी.

नई वंदे भारत ट्रेन की क्या हैं खासियतें?

  • आरामदायक सीटें: ट्रेन में यात्रियों के आराम के लिए आरामदायक और पीछे की ओर झुकने वाली सीटें दी गई हैं. एग्जीक्यूटिव क्लास में सीटों को जरूरत के मुताबिक घुमाने की सुविधा भी मिलती है.
  • ऑटोमैटिक दरवाजे: ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में आसानी होगी. 
  • बेहतर सस्पेंशन सिस्टम: ट्रेन का सस्पेंशन सिस्टम झटकों और कंपन को कम करने में मदद करता है, जिससे सफर और ज्यादा आरामदायक बन सकता है.
  • आधुनिक एसी कोच: कोच में यात्रियों की संख्या और तापमान की जरूरत के हिसाब से एयर कंडीशनिंग को कंट्रोल करने की व्यवस्था भी की गई है.
  • बड़ी खिड़कियां: ट्रेन में बड़ी खिड़कियों दी गई है, जिससे यात्री बाहर का नजारा आसानी से देख सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस कोच में प्राकृतिक रोशनी भी आती है.
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधा: व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है.

क्या सर्दियों में सही से काम करता है सोलर वाटर हीटर, कितनी बिजली बचती है?

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
कोहरे में भी सोलर पैनल से चला सकते हैं हीटर और गीजर? जानें
कोहरे में भी सोलर पैनल से चला सकते हैं हीटर और गीजर? जानें
चार्जर, जूते और लैपटॉप, ट्रेन में सबसे ज्यादा क्या भूलते हैं लोग? RPF ने बताया
चार्जर, जूते और लैपटॉप, ट्रेन में सबसे ज्यादा क्या भूलते हैं लोग? RPF ने बताया
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget