एक्सप्लोरर

घर में आने लगी हैं छिपकलियां तो न हों परेशान, मुफ्त में हो जाएगा इनका काम तमाम

घर की दीवारों और किचन में छिपकली दिखना आम है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. छिपकली से छुटकारा पाने के लिए अंडे के छिलके, हींग और नींबू-पुदीना जैसे घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं.

मौसम में बदलाव शुरू होते ही अक्सर घर की दीवारों पर छिपकलियां घूमती नजर आ जाती हैं. कभी बाथरूम में तो कभी किचन और बेडरूम की दीवारों पर दिखाई देने वाली छिपकली न सिर्फ डर पैदा करती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकती हैं. दरअसल, छिपकली के मल और लार में साल्‍मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है, जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है. ऐसे में इन्हें घर से दूर रखना ही बेहतर होता है.

छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर केमिकल स्प्रे या जहरीले उपाय अपनाते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए और बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में किचन में मौजूद मसाले और कुछ घरेलू उपायों से छिपकली को बिना किसी खर्च के भगाया जा सकता है.

  • अंडे के छिलके- घर में जहां छिपकली ज्यादा आती है वहां आप अंडे के छिलके रख दें. इसकी गंध से छिपकली उस जगह से दूर चली जाती हैं.
  • नेफथलीन की गोलियां- कपड़ों को कीड़ों से बचाने वाली यह गोलियां छिपकलियों को भी पास नहीं आने देती हैं. ऐसे में इन गोलियों को आप अलमारी या ऊंची जगह पर रख सकते हैं, जिससे घर में छिपकली दिखाई नहीं देगी.
  • काली मिर्च का स्प्रे- काली मिर्च को पीसकर पानी में मिलाकर स्‍प्रे बना सकते हैं. इसके बाद स्प्रे को जहां भी छिपकली दिखे वहां छिड़काव करें. इसकी गंध और जलन से छिपकली भाग जाती है.
  • लहसुन और प्याज- लहसुन और प्याज की तेज गंध छिपकली को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. दरवाजों और खिड़कियों पर लहसुन की कलियां रखें या प्याज-लहसुन का स्प्रे तैयार करके आप छिड़क सकते हैं, जिससे छिपकलियां घर में नजर नहीं आएंगी.
  • हींग का घोल- छिपकली को भगाने के लिए आप आधा चम्मच हींग को पानी में मिलाकर स्प्रे बना लें और इसे दीवारों व घर के कोनों में छिड़के. इसकी गंध से कुछ ही दिनों में छिपकली घर छोड़ देगी.
  • दालचीनी और नींबू पुदीना- दालचीनी पाउडर या उसका तेल छिपकली को दूर रखता है. वहीं नींबू और पुदीने का रस का छिड़काव करने से भी घर से छिपकली भाग जाती हैं.
  • मोर पंख और तुलसी के पत्ते- मान्यता है कि छिपकली मोर पंख से दूर रहती है. इसके अलावा तुलसी के पत्ते भी छिपकली को भगाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

नेचुरल तरीका ही क्यों बेहतर?

दरअसल, इन घरेलू उपाय में मौजूद गंध और प्राकृतिक तत्व छिपकली को सहन नहीं होते हैं. ऐसे में वह खुद उन जगहों को छोड़कर से दूर चली जाती है. वहीं खास बात यह होती है कि यह नुस्खे पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और बच्चों वह पालतू जानवरों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाते.

ये भी पढ़ें-जब चीफ जस्टिस सुशीला कार्की के खिलाफ आया था महाभियोग, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे बचाया था अपना ही जज

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
Apple India: गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Gold Scheme: 'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
Platform Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट पर जान लें रेलवे के ये नियम, वरना लगेगा जुर्माना
Platform Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट पर जान लें रेलवे के ये नियम, वरना लगेगा जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget