लाडली बहना योजना के लिए कौनसी महिलाएं हैं पात्र और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? समझें प्रक्रिया
देश के तमाम राज्यों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं. ऐसी ही योजना मध्यप्रदेश सरकार ने भी चलाई है, जिसके जरिए सरकार महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक मदद करती है.

हर राज्य की सरकार अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए तमाम तरह के प्रयास करती है. इसी के चलते राज्यों में कई योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनके तहत सरकार की तरफ से महिलाओं को कुछ छोटी- मोटी रकम दी जाती है. ऐसी ही एक योजना क नाम है 'लाडली बहना योजना'. ये योजना मध्यप्रदेश सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की है.
इस योजना के तहत सरकार हर महीने महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की किस्त जमा करती है. जिससे ये महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें. इस राशि से महिलाएं अपना घर खर्च चला सकती हैं या अपनी जरूरत का कोई सामान खरीद सकती हैं.
क्या है इस योजना का उद्देश्य?
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है. नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाएं अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहती हैं और ना ही किसी के सामने उन्हें झुकना पड़ता है. या फिर अपनी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना पड़ता है.
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
'लाडली बहना योजना' का लाभ लेने के लिए महिला को मध्यप्रदेश का निवासी होना जरूरी है. योजना के नियमों के अनुसार, विवाहित महिलाएं आवेदन की पात्र हो सकती हैं. इसमें विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं. महिला की उम्र आवेदन के साल 1 जनवरी को कम से कम 21 साल से 60 साल के बीच होना चाहिए.
इसके अलावा, महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए. परिवार में इनकम टैक्स भरने वाला या निर्धारित श्रेणी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी होने जैसी स्थितियों में भी पात्रता प्रभावित हो सकती है.
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
यदि आप मध्यप्रदेश की निवासी हैं और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या कोई शिविर लगा हो तो उसके जरिए भी रदिस्ट्रेशन कर सकती हैं. आवेदन करने के लिए महिला को खुद वहां मौजूद होना पड़ेगा. क्योंकि दस्तावेजों के सत्यापन और फोटो की प्रक्रिया पूरी की जाती है.
जरूरी दस्तावेज कर लें तैयार
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज लगेंगे, जो इस प्रकार हैं:
- आधार कार्ड
- परिवार और सदस्य की समग्र आईडी
- समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
- महिला का अपना बैंक खाता (जो आधार से लिंक हो और DBT के लिए एक्टिव हो)
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रसीद जरूर लें. आवेदन की स्थिति और भुगतान से जुड़ी जानकारी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखी जा सकती है.
आपको ये भी बता दें कि इस समय इस योजना के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. तो आप इस योजना में अभी भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम






















