एक्सप्लोरर

Metro Helpline: मेट्रो में हो रही है कोई परेशानी तो सीधे ड्राइवर से कर सकते हैं बात, ये है तरीका

Metro Train: अगर आपके साथ कोई बदसलूकी होती है या फिर कोई मेट्रो में यात्रियों को परेशान कर रहा है तो आप सीधे इसकी जानकारी मेट्रो के चालक को दे सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो सबसे बेस्ट ट्रांसपोर्टेशन का जरिया बन चुकी है. यही वजह है कि सुबह से लेकर शाम तक मेट्रो में खचाखच लोग भरे होते हैं. मेट्रो में सफर वैसे तो काफी आरामदायक होता है, लेकिन कई बार कुछ लोग इस सफर को खराब करने की कोशिश भी करते हैं. अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें लोग बाकी यात्रियों को परेशान करते हैं, या फिर कोई अश्लील हरकतें करने लगते हैं. इसीलिए आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप सीधे ड्राइवर को शिकायत कर सकते हैं. 

नियमों का करना होता है पालन
दरअसल मेट्रो में सफर करने के कुछ नियम भी होते हैं, जिनका सभी यात्रियों को पालन करना होता है. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाता है और कई बार जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है. इसके बावजूद कई लोग मेट्रो में सवार होने के बाद कई ऐसी हरकतें करने लगते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है. कुछ लोग मेट्रो में बेवजह लड़ाई करते हैं, कई बार नौबत हाथापाई तक आ जाती है. 

लाल बटन दबाकर होगी बात
अब अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है, या फिर कोई मेट्रो में यात्रियों को परेशान कर रहा है तो आप सीधे इसकी जानकारी मेट्रो के ड्राइवर को दे सकते हैं. इसके अलावा कोई भी लावारिस बैग दिखने या खतरा होने पर भी आप ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए हर कोच में एक लाल बटन होता है, जिसे दबाकर आप सीधे मेट्रो के चालक से बात कर सकते हैं. ये एक इमरजेंसी बटन होता है, जिसका इस्तेमाल आप जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं. 

मेट्रो के चालक को जानकारी देने के बाद तुरंत मदद आप तक पहुंच जाएगी, अगले स्टेशन पर ही सीआईएसएफ के जवान खड़े होंगे और आपके कोच में दाखिल होंगे. इसके बाद जो भी परेशानी है आप उन्हें बताएं, अगर कोई बदसलूकी कर रहा है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा. इसके अलावा आप सीधे 9971959001, 7428591281 नंबरों पर भी कॉल करके CISF को शिकायत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाने होंगे आरटीओ के चक्कर, घर बैठे चुटकी में होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget