एक्सप्लोरर

इस योजना में शुरू करें निवेश, महज इतने महीनों में हो जाएंगे पैसे डबल

Kisan Vikas Patra Yojana: एक ऐसी सेविंग स्कीम जिसमें निवेश करने के बाद आपके पैसे हो जाएंगे डबल. जानें कौनसी है यह स्कीम कितने महीनों में इसमें पैसे हो जाएंगे डबल.

Kisan Vikas Patra Yojana: बचत आज के समय में हर किसी के जीवन का बेहद अहम हिस्सा बन चुकी है. अगर लोगों के पास सेविंग्स ना हो तो उन्हें आगे चलकर काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. इसीलिए नौकरी करते वक्त ही या बिजनेस करते वक्त ही बहुत से लोग अलग-अलग तरीकों की योजनाओं में निवेश करते हैं. ताकि जरूरत के समय एक फंड हमेशा तैयार रहे.

अगर आप भी निवेश करने के लिए ढूंढ रहे हैं कोई बढ़िया योजना तो हम आपके लिए लाए हैं. एक ऐसी सेविंग स्कीम जिसमें निवेश करने के बाद आपके पैसे हो जाएंगे डबल. कौन सी है यह योजना और कितने महीनों में निवेश के बाद इसमें पैसे हो जाएंगे डबल. क्या होगी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया. चलिए आपको बताते हैं.

इतने महीने में पैसे डबल

भारत सरकार ने साल 1988 में किसानों के लिए किसान विकास पत्र योजना शुरू की थी. इसमें किसानों को पैसे जमा करने पर एक अवधि बाद डबल पैसे मिला करते थे. साल 2014 में स्कीम को भारत के सभी लोगों के लिए ओपन कर दिया गया था. यानी अब इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. बता दें किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने के 115 महीने बाद यानी लगभग 9.5 साल बाद आपके पैसे डबल हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: किन महिलाओं को नहीं मिलता माझी लड़की योजना का फायदा, किस वजह से काट दिया जाता है नाम?

इस योजना में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किए जा सकते हैं. वहीं बात की जाए तो इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है. फिलहाल इस योजना में 7.5% की ब्याज दर से ब्याज मिल रहा है. अगर आप इस योजना में 10 लाख रुपये जमा करते हैं. तो 115 महीने बाद आपको 20 लाख रुपये मिल जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: एमपी के सरकारी कर्मचारियों को कब मिलेगा 8वें पे कमीशन का फायदा, सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?

कैसे करें योजना में आवेदन?

आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर किसान विकास पत्र योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और बर्थ सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में ही आप फॉर्म को भर के और संबंधित दस्तावेजों को लगा करके जमा कर सकते हैं. बता दें इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट नहीं मिलती. 

यह भी पढ़ें: किन महिलाओं को नहीं मिलता माझी लड़की योजना का फायदा, किस वजह से काट दिया जाता है नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
डाउन पेमेंट और EMI की नो टेंशन! PF से घर कैसे खरीदें?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget