एक्सप्लोरर

किसान मानधन योजना में कैसे मिलता है लाभ? जानें कौन-कौन कर सकता है इसके लिए आवेदन

Kisan Mandhan Yojana: सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान मानधन योजना भी चलाई जा रही है. जानिए किन किसानों को मिल सकता है इसका लाभ और कैसे किया जा सकता है इसके लिए आवेदन. 

Kisan Mandhan Yojana: भारत में केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जाती है. अलग-अलग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाएं लेेकर आती है. केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब जरूरतमंदों को होता है. भारत एक कृषि प्रधान देश है. ऐसे में केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के लिए भी बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं. 

सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिलता है. इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों के लिए और भी योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिनमें किसान मानधन योजना भी चलाई जा रही है. जानिए क्या होता है इस योजना में लाभ. कौन से किसानों ले सकते हैं इसका लाभ और कैसे किया जा सकता है इसके लिए आवेदन. 

क्या है किसान मानधन योजना ?

केंद्र सरकार द्वारा साल 2019 में किसान मानधन योजना की शुरूआत की गई थी. इस योजना के तहत किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाती है. इय योजना के तहत सरकार किसानों को 60 साल की उम्र के बाद मंथली पेंशन दी जाती है. योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये मंथली पेंशन के तौर पर दिए जाते हैं. योजना के तहत 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

किसान मानधन योजना के तहत किसानों को योजना में अप्लाई करने के समय के हिसाब से प्रीमियम तय किया जाता है. योजना में 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक मंथली जमा करने होते हैं. जैसे अगर कोई 18 साल की उम्र में इस योजना को लेता है. तो उसे मंथली 55 रुपये देने होंगे. वहीं अगर कोई 40 साल की उम्र में इस पेंशन योजना को लेता है तो उसे मंथली 200 रुपये जमा करने होंगे. 

किन किसानों को मिलता है लाभ?

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को लाभ दिया जाता है. क्योंकि कृषि के आधार पर वह ज्यादा कमाई नहीं कर पाते. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास दो हेक्टेयर से कम जमीन होनी चाहिए. इससे ज्यादा जमीन वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलता.

इसके साथ ही नेशनल पेंशन स्कीम योजना का लाभ लेने वाले किसानों को भी इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाता. योजना के तहत लाभ ले रहे किसान की अगर मौत हो जाती है. तो फिर ऐसे मौके पर 50% राशि पत्नी को दी जाती है. 

कैसे लें योजना का लाभ?

पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए आपको नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है. वहां जाकर आप आधार कार्ड के जरिए योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं. योजना का लाभ लेने के लिए आपका बचत खाता भी होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Toll Tax Rules: टोल प्लाजा के पास रहने वाले लोगों को भी देना पड़ता है टोल टैक्स? ये है NHAI का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple India: गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Gold Scheme: 'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
Platform Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट पर जान लें रेलवे के ये नियम, वरना लगेगा जुर्माना
Platform Ticket: प्लेटफॉर्म टिकट पर जान लें रेलवे के ये नियम, वरना लगेगा जुर्माना
दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 17 से 23 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 17 से 23 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget