एक्सप्लोरर

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: वैष्णो देवी जाने का बना रहें प्लान, IRCTC लेकर आया सस्ता टूर पैकेज 

IRCTC Tour Package: अगर आप भी वैष्णो देवी जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. रेलवे हर शुक्रवार को यह ट्रेन चलाएगा.

Vaishno Devi Tour Package:  IRCTC यात्रियों के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है, जिसकी मदद से आप सस्ते में मां वैष्णो देवी (Vaishno Devi Temple) का भ्रमण कर सकते हैं. यात्री इस पैकेज की मदद से 6 रात और 7 दिन तक सफर कर सकते हैं. वैष्णो देवी मंदिर के अलावा इस पैकेज (IRCTC Tour Package) में अन्य स्थान भी कवर किए गए हैं. यात्रियों के रुकने, खाने की व्यवस्था भी इसी पैकेज के अंदर की गई है. 

अगर आप भी वैष्णो देवी जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. रेलवे (Indian Railway) की ओर से इस पैकेज की शुरुआत 1 दिसंबर से कर दी गई है और हर शुक्रवार को ट्रेन चलाई जाएगी. इस पैकेज में थर्ड एसी की यात्रा (3 AC Tour Package) के साथ-साथ एसी होटल में ठहरने और घूमने के लिए एसी फोर व्हीलर की भी सुविधा मिलेगी.

क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं 

IRCTC की ओर से यात्रियों के होटल में ठहरने की व्यवस्था के साथ ही होटल से वैष्णो माता मंदिर दर्शन (Vaishnav Devi Temple) ले जाने की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही वहां से अन्य स्थलों पर ले आने और ले जाने का खर्च भी इस पैकेज में कवर किया जाएगा. आईआरसीटीसी ट्रेन से यात्रियों को ले जाएगी और लेकर जाएगी, जहां 3 एसी में टिकट बुक होगा. 

कितना लगेगा किराया 

इस टूर पैकेज में सिंगल यात्रा करने पर आपको 14,270 रुपये, डबल शेयरिंग पर 9,285, ट्रिपल शेयरिंग पर 8,375 रुपये खर्च करने होंगे. इसके अलावा, अगर पांच साल से 11 साल के बीच का बच्चा है, तो बेड के साथ 7,275 रुपये और बिना बेड के 6,780 रुपये देने होंगे. आप इसकी बुकिंग घर बैठे अपने मोबाइल फोन से आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com से कर सकते हैं. 

वाराणसी से जाएगी यह ट्रेन 

गौरतलब है कि आए दिन इंडियन रेलवे टूरिज्म कॉपोरेशन यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आता रहता है. इसी के मद्देनजर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए टूर पैकेज की शुरुआत की गई है, जो वाराणसी से शुरू होती है. 

यह भी पढ़ें - Indian Railways: ट्रेन में चोरी हो जाए लगेज तो तुरंत करें ये काम, वरना भूल जाइए सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Free Mobile: जिनके पास आधार कार्ड और राशन कार्ड दोनों हैं, उनको फ्री मिलेगा मोबाइल? पीएम मोदी ने की घोषणा?
जिनके पास आधार कार्ड और राशन कार्ड दोनों हैं, उनको फ्री मिलेगा मोबाइल? पीएम मोदी ने की घोषणा?
Deepfake Scam: अब कॉल नहीं, AI से हो रही नई साइबर ठगी, जानें डीप फेक स्कैम पहचानने का आसान तरीका
अब कॉल नहीं, AI से हो रही नई साइबर ठगी, जानें डीप फेक स्कैम पहचानने का आसान तरीका
Cashless Health Insurance: नाम का कैशलेस, काम का नहीं! हेल्थ क्लेम पास होने के बाद भी जेब से क्यों देने पड़ते हैं पैसे?
नाम का कैशलेस, काम का नहीं! हेल्थ क्लेम पास होने के बाद भी जेब से क्यों देने पड़ते हैं पैसे?
LIC करेगा बोनस की बरसात, जानिए इस ऐलान से किन पॉलिसीधारकों को मिलेगा सीधा फायदा
LIC करेगा बोनस की बरसात, जानिए इस ऐलान से किन पॉलिसीधारकों को मिलेगा सीधा फायदा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget