एक्सप्लोरर

अब जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को सीट पर ही मिलेगा पैक्ड फूड और पानी, IRCTC शुरू करने जा रहा नई सुविधा

IRCTC New Service For General Coach: जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी उनकी सीट पर ही पैकेज्ड खाना और पानी मिलेगा. चलिए बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.  

देश भर में ट्रेन के जरिए रोजाना 2.5 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. इनमें से बहुत से यात्री रिजर्व कोचों में सफर करते हैं. तो एक बड़ी संख्या में यात्री जनरल कोचों में भी सफर करते हैं. रिजर्व कोच जिनमें स्लीपर और एसी कोच शामिल होते हैं. उनमें यात्रियों को जनरल कोच के मुकाबले ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं.

यात्रा करने वाले यात्रियों को उनकी सीट पर खाना और पानी भी मिल जाता है. लेकिन अब IRCTC ने जनरल कोच के लिए भी एक नई सुविधा शुरू की है. जिसके तहत जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी उनकी सीट पर ही पैकेज्ड खाना और पानी मिलेगा. चलिए बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.  

जनरल कोच में मिलेगा सीट पर खाना और पानी

भारतीय रेलवे ने जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है. अब जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी सफर के दौरान अच्छी क्वालिटी का खाना और पानी IRCTC की ओर से मुहैया कराया जाएगा. वह भी महज 80 रुपये में इस खाने में दाल, चावल, सब्जी, रोटी, अचार शामिल होगा. तो चम्मच और नेपकिन भी दिये जाएंगे.

यह भी पढ़ें: आधार में गलत दर्ज हो गया है नाम, तो ऐसे हो जाएगा सही, जानें पूरा प्रोसेस

खाने की क्वांटिटी की बात की जाए तो वह इतनी होगी कि आम यात्री का पेट आराम से भर जाए. पैकिंग भी काफी अच्छी क्वालिटी की होगी. यानी जिस तरह रेलवे की ओर से स्लीपर और एसी कोच में  पैक खाना दिया जाता है. वैसे ही जनरल कोच के यात्रियों को उनकी सीट पर ही खाना दिया जाएगा.

इन ट्रेनों में मिल रही है यह सुविधा 

IRCTC ने जनरल कोच यात्रियों को सीट पर खाना देने की सुविधा छह ट्रेनों में शुरू कर दी है. इनमें गोमती एक्सप्रेस, श्रीनगर गंगानगर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, बरौनी-लोनी एक्सप्रेस और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस शामिल हैं. इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब अच्छे क्वालिटी वाला खाना और पानी सस्ते दामों में सीधे उनकी सीट पर मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: देश के इस शहर में मिलता है सबसे सस्ता घर, महज इतनी देनी होती है EMI

रेलवे की योजना है कि जल्द ही इस सुविधा को और ज्यादा ट्रेनों में भी लागू किया जाए. ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री इसका फायदा उठा सकें.यात्रियों को यह सुविधा काफी पसंद आ रही है. इसलिए जल्द ही वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ जैसे तीन और स्टेशनों से भी इसकी शुरुआत हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? नहीं जानते होंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल अटका रहा बीमा क्लेम, पीड़ित को अब मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
16 साल अटका रहा बीमा क्लेम, पीड़ित को अब मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
घर खरीदा, बिल्डर ने नहीं दी कार पार्किंग, 2 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
घर खरीदा, बिल्डर ने नहीं दी कार पार्किंग, 2 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत
Solar Panel: ठंड से पहले लगवाएं सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत
LPG Cylinder: ज्यादा दिन चलेगा LPG सिलेंडर, बस करें ये काम
LPG Cylinder: ज्यादा दिन चलेगा LPG सिलेंडर, बस करें ये काम

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget