एक्सप्लोरर

कॉलेज खत्म होते ही इंटर्नशिप कैसे कर पाएंगे युवा, कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ?

Government Internship Scheme: भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ छात्रों को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा गया है. कैसे इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को मिल सकता है लाभ.इसके लिए क्या हैं पात्रताएं चलिए जानते हैं.

Government Internship Scheme: हर छात्र पढ़ाई करते वक्त ही सोचता है कि पढ़ाई खत्म होने के बाद वह अच्छी जगह इंटर्नशिप करेगा. उसके बाद एक अच्छी नौकरी करेगा. या कोई बिजनेस करेगा. लेकिन बहुत कम छात्र होते हैं जो बिजनेस की ओर अग्रसर होते हैं. ज्यादातर नौकरी करते हैं. लेकिन भारत में पढ़ाई खत्म होने के बाद छात्रों को इंटर्नशिप ढूंढने में ही काफी वक्त लग जाता है. बड़ी मुश्किल से उन्हें इंटरशिप मिल पाती है.

इंटर्नशिप करने के बाद वही जद्दोजहद जॉब के लिए करनी पड़ती है. लेकिन अब युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. साल 2024 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप का ऐलान किया है. जिसमें एक करोड़ छात्रों को इंटर्नशिप दिए जाने का कहा गया है. किस तरह मिलेगी इंटर्नशिप. छात्र कैसे ले पाएंगे इस स्कीम का लाभ चलिए आपको बताते हैं. 

क्या है सरकार का इंटर्नशिप प्लान?

भारत में इस वक्त बेरोजगारी एक बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है. भारत सरकार बेरोजगारी दर को कम करने के लिए खूब प्रयास कर रही है. और इसी के लिए सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही है. मोदी सरकार 3.0 के बजट में 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप देने का वादा किया गया है.

500 बड़ी कंपनियों द्वारा युवाओं को यह इंटर्नशिप दी जाएगी. सरकार ने इसके लिए अलग से 1.48 लख करोड़ का बजट भी तय किया है. युवाओं को उनके करियर में शुरुआत में ही सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी. 

किन्हें और कैसे मिलेगी इंटर्नशिप?

भारत सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे इंटर्नशिप प्रोग्राम में उन छात्रों को मौका मिलेगा. जिन्होंने फुल टाइम कोर्स किया है और जिनकी उम्र 21 से 24 साल के बीच में है. अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से छात्रों की प्रोफाइल तैयार की जाएगी. और उनकी योग्यता के हिसाब से ही उन्हें कंपनी इंटर्नशिप दी जाएगी. स्कीम के तहत उन छात्रों को इंटर्नशिप नहीं दी जाएगी जिन्होंने आईआईटी, आईआईएम और आईआईएसईआर से पढ़ाई की है.

इसके साथ ही जिन छात्रों के पास का सीए या सीएमए की डिग्री है. अगर किसी छात्र के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला है. उन्हें भी इस प्रोग्राम का लाभ नहीं मिलेगा, इसके साथ ही परिवार में अगर कोई इनकम टैक्स देता है. तो भी लाभ नहीं मिलेगा. बता दें इस योजना में किस तरह आवेदन किया जाएगा. फिलहाल इस बारे में सरकार की ओर से जानकारी साझा नहीं की गई है. 

कितने रुपये दिए जाएंगे?

इंटर्नशिप प्रोग्राम में जो छात्र चयनित होंगे उन्हें सरकार की ओर से हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. तो वहीं इसके साथ ही 6000 रुपये की एक मुश्त राशि भी दी जाएगी. यह प्रोग्राम दो चरणों में चलाया जाएगा जिसमें पहले चरण में 2 साल के लिए तो वहीं दूसरा चरण 3 साल के लिए होगा. छात्रों की ट्रेनिंग का खर्चा कंपनी की ओर से किया जाएगा. तो उसके साथ ही छात्रों का 10% खर्चा कंपनी अपने सीएसआर फंड से देगी. 

यह भी पढ़ें: किन लोगों को सरकार मुहैया कराएगी किराए के मकान, इसके लिए कैसे कर पाएंगे अप्लाई?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी छुट्टियों का हिसाब जानते हैं आप? जानें ऑफिस लीव पॉलिसी के खास नियम
अपनी छुट्टियों का हिसाब जानते हैं आप? जानें ऑफिस लीव पॉलिसी के खास नियम
रेलवे ने चुकाया 1.93 लाख करोड़ का कर्ज, क्या अब कम होगा ट्रेनों का किराया?
रेलवे ने चुकाया 1.93 लाख करोड़ का कर्ज, क्या अब कम होगा ट्रेनों का किराया?
रेलवे में पति-पत्नी की एक ही जगह पोस्टिंग के नए नियम लागू, पुराना कानून बदला
रेलवे में पति-पत्नी की एक ही जगह पोस्टिंग के नए नियम लागू, पुराना कानून बदला
अब दिव्यांग यात्रियों की यात्रा होगी और आसान, रेलवे ने जारी किया नया आदेश
अब दिव्यांग यात्रियों की यात्रा होगी और आसान, रेलवे ने जारी किया नया आदेश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget