एक्सप्लोरर

अटक जाए किसान सम्मान निधि की अगली किस्त तो क्या करें? यहां जानें पूरी डिटेल

किसान असमंजस में रहते हैं कि अब क्या करें, कहां जाएं और कैसे पता लगाएं कि पैसा क्यों नहीं आया. अगर आपकी PM किसान योजना की किस्त अटक गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं. ये रकम सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. लेकिन कई बार किसान शिकायत करते हैं कि उनकी अगली किस्त समय पर नहीं आ रही है, या पिछले कई महीनों से अटकी हुई है. ऐसे में किसान असमंजस में रहते हैं कि अब क्या करें, कहां जाएं और कैसे पता लगाएं कि पैसा क्यों नहीं आया. अगर आपकी PM किसान योजना की किस्त अटक गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान कदम उठाकर आप इसे फिर से चालू कर सकते हैं.

ऐसे ले सकते हैं अटकी हुई किस्त का पैसा

सबसे पहले, आपको यह चेक करना चाहिए कि आपकी आधार नंबर से बैंक खाते की लिंकिंग ठीक से हुई है या नहीं. योजना की राशि आधार से लिंक बैंक अकाउंट में ही आती है. अगर बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है या उसमें कोई गलती है, तो किस्त अटक सकती है. इसके लिए अपने बैंक में जाकर KYC और आधार लिंकिंग की स्थिति चेक करें. दूसरा बड़ा कारण होता है eKYC का अधूरा होना. केंद्र सरकार ने eKYC को अनिवार्य किया है. यानी अगर किसान ने अपना eKYC नहीं कराया है, तो उसकी किस्त रोक दी जाती है. आप नजदीकी CSC सेंटर (जन सेवा केंद्र) पर जाकर या खुद PM-KISAN की वेबसाइट पर जाकर OTP के जरिए eKYC कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या जिनके घर पहले से लगा हुआ है एसी, वह भी 20 डिग्री से नीचे नहीं चला पाएंगे

इन वजहों से भी अटक सकती है योजना की अगली किस्त

इसके अलावा यह भी जांच लें कि आपके जमीन के रिकॉर्ड और नाम की एंट्री में कोई गड़बड़ी तो नहीं है. कई बार बैंक में नाम कुछ और होता है और जमीन के रिकॉर्ड में कुछ और तो ऐसी स्थिति में भी भुगतान रुक सकता है. इसके लिए आपको अपने तहसील कार्यालय या कृषि विभाग से संपर्क करना होगा. अगर सब कुछ सही है फिर भी किस्त नहीं आई है, तो आप PM-KISAN हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं. आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत pmkisan-ict@gov.in पर भेज सकते हैं. इसके अलावा वेबसाइट पर “Beneficiary Status” में जाकर अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर यह चेक कर सकते हैं कि किस्त क्यों रुकी है और क्या वजह बताई गई है.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान नें, रेलवे ने इस रूट की ट्रेनें की कैंसिल, देख लें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधवाओं को हर महीने पैसे देती है सरकार, कितने रुपए मिलते हैं, कैसे करें आवेदन?
विधवाओं को हर महीने पैसे देती है सरकार, कितने रुपए मिलते हैं, कैसे करें आवेदन?
Explainer: 679 में से 331 रूट बंद, 9500 करोड़ खर्च, क्यों सूने पड़े हैं देश के कई एयरपोर्ट?
Explainer: 679 में से 331 रूट बंद, 9500 करोड़ खर्च, क्यों सूने पड़े हैं देश के कई एयरपोर्ट?
रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, टिकट से लेकर खाना ऑर्डर तक एक ऐप करेगा हर काम
रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, टिकट से लेकर खाना ऑर्डर तक एक ऐप करेगा हर काम
अब बिना इंटरनेट भी चलेगा Aadhaar App, जानें कैसे होगा आइडेंटिटी वेरिफाई
अब बिना इंटरनेट भी चलेगा Aadhaar App, जानें कैसे होगा आइडेंटिटी वेरिफाई

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget