एक्सप्लोरर

... तो कभी मिलेगा ही नहीं वेटिंग टिकट! लोगों के बड़े काम आएगा रेलवे का यह प्लान

No Waiting Tickets: ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को लेकर भारतीय रेलवे में अब नई योजना बनाई जा रही है और कहा जा रहा है कि भविष्य में वेटिंग लिस्ट पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. जानिए पूरी खबर.

No Waiting Tickets: रोजाना भारत में करीब ढाई करोड़ यात्री ट्रेन के सहारे सफर करते हैं. यात्रियों की यह संख्या ऑस्ट्रेलिया जैसे देश की जनसंख्या से भी ज्यादा है. दुनिया भर की तमाम रेल सेवाओं की बात की जाए तो इस मामले में भारतीय रेल सेवा चौथे नंबर पर आती है. पिछले कुछ अरसे से देखा जाए तो भारतीय रेलवे ने न सिर्फ ट्रेनों की स्थिति में सुधार किया है. बल्कि प्लेटफार्म पर मिलने वाली यात्री सुविधाओं में भी काफी बेहतरी की है.

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में साल दर साल इजाफा होता जा रहा है. रेलवे में लोग रिजर्वेशन करवा कर सफर करना पसंद करते हैं. लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिनकी टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती है. इसी को लेकर भारतीय रेलवे में अब नई योजना बनाई जा रही है और कहा जा रहा है कि भविष्य में वेटिंग लिस्ट पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. 

साल 2032 तक खत्म हो जाएगी वेटिंग की समस्या

भारतीय रेलवे में अगर आपको रिजर्वेशन करवा कर सफर करना हो. तो उसके लिए आपको या तो काफी पहले बुकिंग करवा लेनी होती है. या फिर तत्काल का इंतजार करना पड़ता है. क्योंकि ऐन वक्त पर भारतीय रेलवे में खाली सीटें अवेलेबल नहीं होती. लेकिन तत्काल में भी कई बार लोगों को कंफर्म सीट की बजाय वेटिंग लिस्ट मिलती है. इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा अब डिमांड और सप्लाई के गैप को कम करने के लिए पटरियां बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल भारत में रोजाना 4 किलोमीटर पटरी बनाई जाती है. और पिछले 5 सालों की बात की जाए तो 35 हजार किलोमीटर पटरी बनाई जा चुकी है. रेल मंत्री असली वैष्णव ने बताया कि इस बार गर्मियों के सीजन में पिछले साल की तुलना में 10 गुना ज्यादा ट्रेनें चलाई गई हैं. 

रोजाना बढ़ानी होगी 3 हजार ट्रेनें

फिलहाल देखा जाए तो भारतीय रेलवे में रोजाना तकरीबन 10 हजार के करीब पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाती है. लेकिन बावजूद इसके बहुत से यात्रियों की टिकट वेटिंग लिस्ट में जाती है. इसी को लेकर अब भारत में रोजाना 4 किलोमीटर पटरी बिछाई जा रही है.

ताकि यात्रियों की पूर्ति के लिए और ट्रेनें चलाई जा सकें. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि रोजाना अगर 3 हजार ट्रेनें और चलाई जाएंगी. तो वेटिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो सकती है. हालांकि इस काम को होने को साल 2032 तक का समय लग सकता है. 

यह भी पढ़ें: 2 पंखे-4 LED और एक फ्रिज चलाना है तो लगेगा कितना बड़ा सोलर पैनल, कितनी मिलेगी सब्सिडी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget