एक्सप्लोरर

ट्रेन से कहीं जाने का है प्लान तो हो जाएं सावधान, रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनें कीं कैंसिल, चेक कर लें लिस्ट

Train Cancelled News: अगस्त के अगले कुछ दिनों में इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. क्योंकि रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है. देश में रोज 2.5 करोड़ से ज्यादा मुसाफिर ट्रेन से सफर करते हैं. रेलवे का यह नेटवर्क लगातार बढ़ता ही जा रहा है. दूर दराज के इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है. लेकिन इस काम के लिए रेलवे को कई बार कुछ ऐसे कदम भी उठाने पड़ते हैं. जिनसे यात्रियों को परेशानी होती है. अलग-अलग रेल डिवीजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने के लिए रेलवे को कोई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती है. अगस्त में भी ऐसा हुआ है. अगर आपने पहले से यात्रा का प्लान बना रखा है. तो फिर आप सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. 

अगस्त में अगले कुछ दिनों तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

अगर आप भी अगस्त के इस महीने में अगले कुछ दिनों में ट्रेन से कहीं सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं. तो फिर स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही ट्रैवल प्लान गड़बड़ा सकता है. कई यात्रियों के साथ इन दिनों यही हो रहा है. इसके पीछे वजह है रेलवे की ओर से किया जा रहा ट्रैक रिपेयर और तकनीकी काम. जिसके चलते रेलवे ने कुछ रूट्स पर ट्रेनें रोक दी हैं. रांची के चक्रधरपुर मंडल के रास्ते जाने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल हैं. तो वहीं कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है. इसलिए अगर आपका सफर इन रूट्स पर है. तो निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर देख लें. नहीं तो बिना बात परेशानी में पड़ जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: मिनिमम बैलेंस के नाम पर क्या -10000 तक बैलेंस कर सकता है बैंक? जान लें पैसा बचाने का नियम

  • ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.

यह भी पढ़ें: हाईवे पर अचानक से खराब हो जाए गाड़ी, तो इस नंबर पर करें काॅल, तुरंत मिलेगी मदद

  • ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों को किया गया आधे रास्ते कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 23 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 27 अगस्त 2025, 29 अगस्त 2025 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 अगस्त 2025, 26 अगस्त 2025, 28 अगस्त 2025, 30 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये, जानें इसे लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget