एक्सप्लोरर

Indian Railway: सुपरफास्ट पार्सल सेवा ट्रेन से जल्दी भेज सकेंगे सामान, वंदे भारत की तर्ज पर चलेगी 'फ्रेट ईएमयू' ट्रेन

Indian Railway: भारतीय रेलवे वंदे भारत की तर्ज पर ही पार्सल डिलीवरी ट्रेन चलाने जा रहा है, जिसकी रफ्तार भी वन्दे भारत जितनी ही होगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन में और क्या खास होगा.

Parcel Delivery Train: जब भी ट्रेन से कहीं कुछ सामान भेजने की बात आती है तो आपने सुना होगा कि ट्रेन से कहीं सामान भेजने में देरी हो जाती है. कई मालगाड़ियां निर्धारित समय से घंटों देरी से चलती हैं. ऐसे में जरूरी सामानों को भेजने के लिए आपको फिर किसी अन्य साधन का सहारा लेना पड़ता है. अगर आपको भी अक्सर एक जगह से दूसरी जगह समान भेजना पड़ता है (Parcel Delivery) तो आपके लिए एक खुशखबरी है. 

दरअसल, रेलवे ने अपनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर व मुंबई के बीच सुपरफास्ट माल गाड़ी चलाने का फैसला किया है. इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड ने एक पत्र के माध्यम से दी है. इस ट्रेन के चलने से पार्सल भेजने वाले दिल्ली के लोगों को अब राहत मिलने वाली है. आइए जानते हैं कि इस ट्रेन में और क्या- क्या खास होने वाला है.

सुपर फास्ट पार्सल ट्रेन 'फ्रेट ईएमयू'

वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर बनाई गई इस ट्रेन की रफ्तार भी वन्दे भारत ट्रेन जितनी ही होगी. इस सुपर फास्ट पार्सल डिलीवरी वाली ट्रेन का नाम रेलवे ने 'फ्रेट ईएमयू' रखा है. ट्रेन सुपरफास्ट पार्सल सेवा के रूप में काम करेंगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन से कम मूल्य में ही सामान को एक जगह से दूसरे जगह तक भेजा जा सकेगा. हालांकि, इसका किराया कितना होगा, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह ट्रेन कम से कम समय में सामान को पहुंचा देगी.

वंदे भारत जितनी होगी रफ्तार

वंदे भारत ट्रेन की ही तर्ज पर बनी 'फ्रेट ईएमयू' की रफ्तार भी वन्दे भारत जितनी ही होगी. आमतौर पर मालगाड़ी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, लेकिन रेलवे की यह 'फ्रेट ईएमयू' ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. ट्रेन में और कई फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा. ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग वाले दरवाजे होंगे. ट्रेन के कंटेनरों को तापमान के प्रति संवेदनशील बनाया गया है, जिससे कम समय में खराब होने वाली चीजों को भी इस ट्रेन से एक जगह से दूसरी जगह भेजने में आसानी होगी.

सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन को भी वही कंपनी बना रही है, जिसने वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) बनाई थी. वंदे भारत को बनाने वाली कंपनी चेन्नई में स्थित है. जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन दिसंबर तक बन कर तैयार हो जाएगी. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल यह ट्रेन दिल्ली एनसीआर से लेकर मुंबई रीजन के बीच चलेगी, लेकिन बाद में इसे अन्य जगहों के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा. 

ये भी पढें-

अनानास खाने बाद होती है जीभ में झूनझुनाहट, यहां जानिए ऐसा क्यों होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही पॉलिसी में पूरे परिवार की सेहत का ख्याल, जानिए LIC के हेल्थ शील्ड प्लान के फायदे
एक ही पॉलिसी में पूरे परिवार की सेहत का ख्याल, जानिए LIC के हेल्थ शील्ड प्लान के फायदे
LIC लाया न्यू जीवन धारा-II गारंटीड पेंशन प्लान, बुढ़ापे की टेंशन खत्म, क्या-क्या मिलेगा?
LIC लाया न्यू जीवन धारा-II गारंटीड पेंशन प्लान, बुढ़ापे की टेंशन खत्म, क्या-क्या मिलेगा?
LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम
LPG: बिना e-KYC नहीं मिलेगा त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर? जानें नियम
लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड
लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget